आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे सरकारी बीमा योजना से जुड़ी जानकारी
बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोरमा देवी से हुई। मनोरमा देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को हर चीज में अधिकार क्यों नहीं मिलता है और वह बेरोजगार की तरह बैठे हैं इसलिए उन्हें रोजगार चाहिए, उनका भी एक अपना जीवन होता है , एक फैसला होता है और इसके लिए भी घर पर रहकर उनपर पर अत्याचार किया जाता है, कभी उनके पति उन्हें पीटते हैं, कभी उन्हें जमीन का अधिकार नहीं मिलता, उन्हें कोई नौकरी भी दी जानी चाहिए।
बिहार राज्य के जिला नवादा के नारदीगंज प्रखंड से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आकाशी कुमारी से हुई। आकाशी कुमारी यह बताना चाहती है कि एक महिला के लिए शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है यदि वह शिक्षित होना चाहती है। यदि आप विनम्र नहीं हो सकते हैं, तो आप अपने बच्चे को अच्छे शिष्टाचार नहीं सिखा सकते हैं, यदि आप अपने परिवार को अच्छे शिष्टाचार नहीं सिखा सकते हैं, यदि आप शिक्षित नहीं हो सकते हैं, तो आप अपने बच्चे को अच्छे शिष्टाचार नहीं सिखा सकते हैं। वह बच्चों को भी वैसी ही शिक्षा देगी और समाज को भी वैसी ही शिक्षा देगी। अगर महिला अशिक्षित रहेगी तो वह अपने बच्चों को भी अच्छी शिक्षा नहीं दे पाएंगी। शिक्षित होने से उनका व्यवहार अच्छा रहेगा। समाज को अच्छी शिक्षा दे पाएंगी।
बिहार राज्य के जिला नवादा के नारदीगंज प्रखंड से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सोभा कुमारी से हुई। सोभा कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को अच्छी नज़र से नहीं देखा जाता है और उनको प्रताड़ित किया जाता है। महिला का सम्मान होना चाहिए। हर काम में महिला आगे बढ़ रही है और वह चाहती है कि महिला को आरक्षण भी मिलना चाहिए। महिलाओं के बारे में लोग गलत - गलत बातें करते है।
बिहार राज्य के जिला नवादा के नारदीगंज प्रखंड से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सोभा कुमारी से हुई। सोभा कुमारी यह बताना चाहती है कि अगर कोई महिला घर से निकलती है तो लोग उसे गलत नज़र से देखते है। इस तरह का मामलों का सुधार होना चाहिए। महिला को सुरक्षित रखना चाहिए , महिला आज हर काम में आगे है। महिला अगर सड़क पर निकलती है तो उनके साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए। हर काम में महिला आगे बढ़ रही है
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से बिंदु देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुली कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पहले महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिलता था। महिलाओं को हमेशा से पुरुष के पीछे रखा जाता रहा है। लेकिन महिलाएं भी पुरुष के समान अधिकार पाने की हकदार है
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का विकास करने के लिए बहुत पहले से ही भारत में बहुत पहले से ही कानून बना हुआ है, लेकिन अभी भी महिलाओं को समाज में उनका अधिकार नहीं दिया जाता है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए महिला को भूमि का अधिकार मिलना बहुत जरूरी है।
बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से बिंदु देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं का विकास करने के लिए बहुत पहले से ही भारत में प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी भी महिलाओं को समाज में उनका अधिकार नहीं दिया जाता है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए महिला को भूमि का अधिकार मिलना बहुत जरूरी है।
बिहार राज्य के नवादा जिला के पकरीबरावां प्रखंड से विनीता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को शिक्षित बना कर रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सकता है। महिलाएं रोजगार से जुड़ेंगी तो वे सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी।
दोस्तों, मोबाइलवाणी के अभियान क्योंकि जिंदगी जरूरी है में इस बार हम इसी मसले पर बात कर रहे हैं, जहां आपका अनुभव और राय दोनों बहुत जरूरी हैं. इसलिए हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में बच्चों को साफ पानी किस तरह से उपलब्ध हो रहा है? क्या इसमें पंचायत, आंगनबाडी केन्द्र आदि मदद कर रहे हैं?आप अपने परिवार में बच्चों को साफ पानी कैसे उपलब्ध करवाते हैं? अगर गर्मियों में बच्चों को दूषित पानी के कारण पेचिस, दस्त, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियां होती हैं, तो ऐसे में आप क्या करते हैं? क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से बच्चों का इलाज संभव है या फिर इलाज के लिए दूसरे शहर जाना पड रहा है? जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं, क्या उन्हें वहां पीने का साफ पानी मिल रहा है? अगर नहीं तो वे कैसे पानी का इंतजाम करते हैं?
