Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नवादा जिला के पकरीबरावां प्रखंड से संगीता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पलता सिन्हा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं के गरीबी चक्र को तोड़ने के लिए महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। साथ ही सरकार के द्वारा महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही है। जीविका समूह से जुड़कर महिलाएं जागरूक हो रही है और आत्मनिर्भर भी बन रही है

बिहार राज्य के नवादा जिला के पकरीबरावां प्रखंड से संगीता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक महिला से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं का गरीबी चक्र को तोड़ने के लिए महिलाओं को घर से बाहर निकलना होगा और रोजगार से जुड़ना होगा। महिलाएं कई प्रकार का रोजगार कर के खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकती हैं

बिहार राज्य के नवादा जिला के पकरीबरावां प्रखंड से संगीता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को मायके में भूमि का बराबर अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही ससुराल में भी पति के संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रौशन कुमार से हुई। रौशन कुमार यह बताना चाहते है कि सरकार महिलाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु कई योजनाएं ला रही है। सरकार महिलाओं पर ध्यान दे रही है। अगर महिला शिक्षित होकर काम करेगी तो उनके परिवार भी आगे बढ़ेंगे। महिला बच्चों को अच्छा मार्गदर्शन भी देती है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से हुई। अनीता देवी यह बताना चाहते है कि महिला पढ़ी -लिखी होकर घर में रहती है। उनका पति जितना कमाते है, उससे उनका बच्चों का पढ़ाई नहीं हो पाता है। इसीलिए महिलाओं को भी रोजगार मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राधा देवी से हुई। राधा देवी यह बताना चाहते है कि महिलाओं को बैठक में बोलने का इज़ाज़त नहीं मिलता है। नैहर में भाई लोग को जमीन पर अधिकार मिलता है, जबकि महिला को नहीं मिलता है। महिलाओं को भी जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आरती देवी से हुई। आरती देवी यह बताना चाहती है कि समाज में महिलाओं को पढ़ने के लिए नहीं भेजा जाता है जबकि लड़कों को पढ़ने के लिए दूर - दूर तक भेजा जाता है। भेद - भाव के कारण लड़कियाँ स्कूल नहीं जा पाती है। समाज में लड़कियों को ज्यादा छूठ नहीं दिया जाता है। जबकि लड़कों को कहीं भी जाने पर पाबंदी नहीं होती है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू मूँगफली की खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...