बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जुली से हुई। जुली यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उनका जमीन पर अधिकार मिलना भी जरूरी है। शिक्षा नहीं होने के कारण वह अपना घर नहीं चला पाती है जिसके कारण देश का विकास नहीं हो पाता है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से मीनू देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जुली कुमारी से हुई। जुली कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। जिससे उनका जीवन बेहतर हो सके। महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा कुमारी से हुई। सीमा कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को पहले सम्मान होना चाहिए। इसके लिए उन्हें भी समान अधिकारों का अधिकार होना चाहिए। भूमि अधिकार एक महत्वपूर्ण अधिकार है क्योंकि वे महिलाओं के लिए आवास और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच को आसान बनाता है। महिलाओं को अधिकार मिलने चाहिए

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जुली कुमारी से हुई। जुली कुमारी यह बताना चाहती है कि भूमि अधिकारों में कई विकल्प शामिल हैं जो भारतीय समाज में महिलाएं अवश्य अपने परिवार और समुदाय के साथ रहती है और उन्हें भूमि अधिकारों की पहुँच से दूर रहना पड़ता है। महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा जाता है। महिलाओं को सामान अधिकार दिया जाना चाहिये

बिहार राज्य के जिला नवादा से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सारो देवी से हुई। सारो देवी यह बताना चाहती है कि पहले महिला घर में रहती थी , जीविका के बारे में नहीं जानती थी लेकिन अब जीविका में जाती है मीटिंग अटेंड करने के लिए। पहले परिवार के लोग दवाब डालते थे कहीं जाने पर पूछते थे कहाँ जा रही है। बाहर निकलने से उनको बहुत जानकारी मिलती है। वह महिलाओं को कहना चाहती है कि अच्छा से काम करे।

बिहार राज्य के जिला नवादा से मीनू की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विजय से हुई। विजय यह बताना चाहते है कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रभावी महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है । शिक्षा, राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण के खोलने का अधिकार दिया। आज भी स्वतंत्रता सेनानी महिलाओं को सशक्तिकरण और समानता का अधिकार है फिर भी इसके बावजूद महिलाओं को भूमि का अधिकार नहीं मिलता है जबकि न्याय और सम्मान के सवाल हैं, यह हमारे समाज के पूर्ण और सच्चे अर्थों में महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विनय कुमार से हुई। विनय कुमार यह बताना चाहते है कि भारत में स्वतंत्रता आंदोलन ने ही महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया। इसने उन्हें शिक्षा , राजनीतिक भागीदारी ,सामाजिक सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण के द्वारा बोलने का अधिकार दिया लेकिन आज भी स्वतंत्रता सैनानी महिला सशक्तिकरण और समानता के लिए संघर्ष करने वाली असुविधा के लिए प्रेरणा का श्रोता बनी हुई है। लेकिन इसके बावजूद महिलाओं को भूमि अधिकार प्रदान न केवल न्याय और समानता का प्रश्न है। आज भी महिलायें शोषित हो रही है।

बिहार राज्य के नवादा जिला से बिंदु देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक ग्रामीण से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन ने महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। उसी तरह समाज के सोच में बदलाव करने की आवश्यकता है। जिससे महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके और महिलाएं सशक्त बन सके।

बिहार राज्य के जिला नवादा से राहुल कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उनके क्षेत्र में पानी की समस्या हो रही है।