बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोरमा देवी से हुई। मनोरमा देवी यह बताना चाहती है कि जो वंशावली होता है उसमे महिला को अधिकार मिलना चाहिए। कई भाई ऐसे होते है जो अपनी बहन को बेदखल कर देते है। इसीलिए महिलाओं को उनका हक़ मिलना चाहिए। उनको सम्मान भी मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवाद से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रीता देवी से हुई। रीता देवी यह बताना चाहती है कि महिला को पढ़ाना चाहिए। महिला के पढ़ने से उनको बहुत फ़ायदा होगा। वह पढ़ - लिखकर कोई रोजगार कर सकती है। महिला के नाम पर जमीन होना चाहिए। ससुराल में बेटी को भी जमीन पर हक़ मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से आकांक्षा कुमारी से हुई। आकांक्षा कुमारी यह बताना चाहती है कि महिला हर क्षेत्र में काम करती है। महिला खेत में काम करती है। वह मजदूरी भी करती है। जितना पुरुष को अधिकार और सम्मान दिया जाता है उतना महिला को नहीं दिया जाता है। जितना अधिकार पुरुष को दिया जाता है उससे कम महिला को दिया जाता है। अगर महिला कोई रोजगार करती है तो उनको बहुत कुछ बोला जाता है। लेकिन अगर पुरुष कोई रोजगार खोलता है तो उनको कोई कुछ नहीं बोलता है। महिला और पुरुष को समान अधिकार मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवाद से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पलता सिन्हा से हुई। पुष्पलता सिन्हा यह बताना चाहती है कि महिला फसल उगाती है, और उनको कम रेट में बेचना पड़ता है। बेसन बनाकर बेचती है तो उनको ज्यादा लाभ होता है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश कुमार से हुई। राकेश कुमार यह बताना चाहते है कि महिला अभी भी स्वतंत्र नहीं है। जिस महिला के पास जमीन नहीं है उनको बहुत परेशानी हो रही है। महिला के नाम से जमीन करने के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ती है

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी से हुई। पिंकी यह बताना चाहती है कि पिता की संम्पत्ति में बेटी का अधिकार होना चाहिए। लोग कहते है कि लड़का और लड़की में भेद - भाव नहीं होता है , इसीलिए उनको जमीन पर अधिकार भी मिलना चाहिए। महिलाओं के साथ अत्याचार होता है। उनको दहेज़ देकर शादी कर दिया जाता है और उनको प्रताड़ित किया जाता है। अगर महिला को जमीन पर अधिकार मिलेगा तो वह अपने बच्चों को खुद पाल सकती है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से इंदु कुमारी से हुई। इंदु कुमारी यह बताना चाहती है कि आज यह देखा जाता है कि महिला भी काम करती है। महिलाओं को पुरुष के मुकाबले कम मजदूरी दिया जाता है। ऐसा महिला के साथ नहीं होना चाहिए। उनको समान मजदूरी मिलना चाहिए।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बिंदु रानी से हुई। बिंदु रानी यह बताना चाहती है कि लड़का और लड़की में भेद - भाव नहीं करना चाहिए। जिस तरह लड़का को पढ़ाया जाता है, उसी तरह लड़कियों को भी पढ़ाना चाहिए। पढ़कर महिला जब ससुराल जाएगी तब वह अपना विकास करेगी। अपना बच्चों का भविष्य अच्छा बनाएंगी। महिलाओं को जमीन हक़ मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से खुशबू कुमारी से हुई। खुशबू कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। अगर वह शिक्षित होगी तो वह कोई रोजगार कर सकती है। वह कोचिंग करके पैसा कमा सकती है।