बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू से हुई। सोनू यह बताना चाहते है कि बेटी को संपत्ति पर अधिकार नहीं होना चाहिए , क्योंकि वह खुद अधिकार रखना चाहते है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सीताराम से हुई। सीताराम यह बताना चाहते है कि बेटी को संपत्ति नहीं देंगे क्योंकि वह शादी के समय दहेज़ दे देंगे। ससुराल में बेटी को संपत्ति पर अधिकार मिलना चाहिए

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संजू देवी से हुई। संजू देवी यह बताना चाहती है कि उनको खेत नहीं दिया जा रह है। उनके खेत पर कब्ज़ा किया गया है। उनका संपत्ति में हिस्सा होना चाहिए। महिला का भूमि पर अधिकार होना चाहिए। जिससे महिला और बच्चों का विकास होगा।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण कुमार से हुई। अरुण कुमार यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार नहीं है, जिसके कारण कई महिला प्रताड़ित होती है। उनको घर से बाहर निकाल दिया जाता है। उनको सम्मान नहीं मिलता है। महिला का आर्थिक स्तिथि सही नहीं रहने के कारण वह अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पाती है। घर में सबसे अधिक काम महिला करती है फिर भी उनको अधिकार नहीं दिया जाता है।

बिहार राज्य के जिला नवादा के नारदीगंज प्रखंड से तारा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से तेरुगु प्रसाद सिंह से हुई। तेरुगु प्रसाद सिंह यह बताना चाहते है कि महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलना चाहती। जिस तरह से जमीन पर पुरुष का हिंसा है उसी तरह महिलाओं को भी हिस्सा मिलना चाहिए ताकि महिलाओं का उत्थान हो सके।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते है कि बेटी को शिक्षित होना चाहिए। महिला का शिक्षित होने से समाज का विकास होता है। सभी को शिक्षित करना बहुत जरूरी है।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार होना चाहिए। बेटी को दहेज़ देकर विदा किया जाता है , लेकिन दहेज़ देना अपराध है। महिला को पति के जमीन पर अधिकार होना चाहिए। पिता तो दहेज़ दे देते है तो फिर उनको जमीन पर अधिकार क्यों देंगे।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती है कि बहन को जमीन में हिंसा नहीं देना चाहिए क्योंकि पिता अपनी बेटी को शादी में दहेज़ दे ही देता है। जो बहन समझदार होगी वह शादी के बाद नहीं लड़ेगी। जो नासमझ रहेगी वही लड़ेगी।

बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे रोनी वर्मा से हुई। रोनी वर्मा यह बताना चाहती है कि महिला को शिक्षित होना बहुत जरूरी है , क्योंकि शिक्षित नहीं होने पर ससुराल में उनको बहुत परेशानी होती है।उनको सम्मान नहीं मिलता है। अगर शिक्षित होगी तो वह कोई रोजगार कर सकती है, और उनको सम्मान भी मिलेगा।

बिहार राज्य के जिला नवादा से संगीता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गिरजा देवी से हुई। गिरजा देवी के अनुसार महिला को शिक्षित होना चाहिए। महिला के नाम से जमीन होना चाहिए। जैसे पुरुष को सम्मान मिलता है उसी तरह महिला को भी सम्मान मिलना चाहिए।