बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम सिन्हा से हुई। पूनम सिन्हा यह बताना चाहती हैं कि अगर महिलाओं को जमीन में अधिकार नहीं मिल रहा है तो कानून का सहारा लेना चाहिए या सहूलियत से अधिकार माँगना चाहिए

बिहार राज्य के  नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड से तारा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुधा देवी से साक्षात्कार लिया। सुधा देवी ने बताया कि ये आलू ,मक्का,धान,सरसो,इत्यादि की खेती करती हैं।जब पौधा ख़राब हो जाता है तो इनको समझ में नही आता है,कौन सी दवा का उपयोग पौधों पर करनी चाहिए? नवादा मोबाइल वाणी पर प्रसारित कृषि सम्बंधित कार्यक्रम से पौधों के देखभाल और दवाओं के बारे में जानकारी मिलती है।इन जानकारियों को सुनकर अच्छा लगता है और अपने खेत में इन दवाओं का उपयोग कर के लाभ उठती हैं।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के  नवादा जिला से पूजा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से साक्षात्कार लिया।श्रोता ने बताया कि  बेटी को समान अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन समाज में आज भी दहेज प्रथा का चलन है।इस प्रथा के कारण बेटी को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सेदार नही बनाया जाता है।मायके वाले दहेज और सम्पत्ति में हिस्सेदारी दोनों नही देना चाहते हैं। यदि समाज से दहेज प्रथा का अंत हो जाए तो बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सेदारी मिल पाएगी

बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा कुमारी से हुई। सीमा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि पति के संपत्ति में पत्नी का पूरा अधिकार होता है। हिन्दू उत्तराधिकारी अधिनियम के तहत पत्नी उनके पति की संपत्ति में हिस्सा ले सकती हैं। वह अपनी बेटी को जमीन में हक़ नहीं देंगी क्योंकि जमीन के बराबर बेटी को शादी में पैसा दे चुकी हैं।

बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से तिलक से हुई। तिलक यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। उनके नाम से भी जमीन हैं। वह अपनी बच्चों को जमीन में अधिकार देना चाहती हैं

बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कांति देवी से हुई। कांति देवी यह बताना चाहती हैं कि आजीविका के लिए महिलाओं की भूमिका अधिकार महत्वपूर्ण है।अगर महिलाओं के नाम से जमीन हो जायेगा तो वह उसमे फसल उगा सकती हैं और आत्मनिर्भर महसूस करेंगी।महिलाओं को अधिकार मिलने से उनके निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है और उनको स्वतंत्र महसूस होता है। अक्सर महिला गरीबी के चक्र में फंस जाती है। इसलिए उनको अधिकार मिलना चाहिए

बिहार राज्य के नवादा से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिता कुमारी से हुई। सरिता कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं के लिए संपत्ति अधिकार अधिनियम पारित किया गया है। जिसने विधवाओं को उनके पति की संयुक्त संपत्ति में सम्मान अधिकार प्रदान किए हैं और उन्हें पति की मृत्यु के बाद बिना वसीहत के ही पति की संपत्ति का उत्तराधिकारियों में शामिल किया गया है।

बिहार राज्य के नवादा जिला के नारदीगंज थाना से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनैना कुमारी से हुई। सुनैना कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में हिस्सा देने से हानि होता है। आज भी महिलाओं को जमीन में हक़ नहीं है। अगर उनके नाम से जमीन होता तो वह अपने बच्चों का अच्छे से देखभाल करती

बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दीमंती देवी से हुई। दीमंती देवी यह बताना चाहती हैं कि उनके नाम से जमीन रहेगा तो वह आगे बढ़ेंगी और फसल उपजा कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं अपने बच्चों का पालन पोषण कर सकती हैं।