बिहार राज्य के जिला नवादा से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता कुमारी से हुई। अनीता कुमारी यह बताना चाहती है कि वह पढ़ - लिख कर नर्स बनेंगी। वह शिक्षित होकर कहीं भी कमा कर खा सकती है। ट्यूशन भी पढ़ा सकती है। पिता के संपत्ति में अधिकार नहीं लेंगी। अच्छी घर में शादी होगी तो पिता के संपत्ति में अधिकार नहीं लेगीं।

बिहार राज्य के नवादा जिला से बिंदु देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजू देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान संजू ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। महिलाएं शिक्षित होगी तो खुद का रोजगार कर सकती है। महिलाएं शिक्षित होगी तो परिवार और समाज भी शिक्षित होगा

बिहार राज्य के नवादा जिला से बिंदु देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजू देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान संजू ने बताया कि वे अपने पिता की संपत्ति में अधिकार लेंगी। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलेगा तो उनका भविष्य सुरक्षित होगा।

बिहार राज्य के नवादा जिला से बिंदु देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बिनीता कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान बिनीता ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। महिलाएं शिक्षित होती है तो वे आत्मनिर्भर बनती हैं। साथ ही शिक्षा प्राप्त कर के महिलाएं स्वरोजगार भी कर सकती हैं

बिहार राज्य के नवादा जिला से बिंदु देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से फुला कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान फुला ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो आत्मनिर्भर बनेंगी। महिलाएं शिक्षित हो के रोजगार भी कर सकती हैं और सशक्त बन सकती हैं।

बिहार राज्य के नवादा ज़िला से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोरमा देवी से हुई। मनोरमा कहती है कि महिलाओं के पास संपत्ति नहीं रहेगा तो उनका कोई महत्व नहीं रहेगा, कोई सम्मान नहीं देगा। मायके में भाई अगर मान सम्मान नहीं देगा तो वो संपत्ति में अधिकार लेंगी और अगर भाई उन्हें सम्मान देता है तो संपत्ति में अधिकार लेना नहीं चाहेंगी।

बिहार राज्य के नवादा ज़िला से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिता से हुई। सरिता कहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है। सरिता पढ़ी लिखी नहीं है जिस कारण वो बच्चों को पढ़ा नहीं पाती है। अगर पढ़ी रहती तो वो बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे पाती

बिहार राज्य के नवादा ज़िला से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोरमा देवी से हुई। मनोरमा कहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है। अभी के समय में खेती का सर्वे हो रहा है ,शिक्षित नहीं रहेंगे तो कैसे अपने खेत की जानकारी रख पाएगी। अनपढ़ रहने से अन्य लोगों की मदद लेंगी और कोई भी उन्हें ठग सकता है।

बिहार राज्य के नवादा ज़िला से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कारी देवी से हुई। ये कहती है कि संपत्ति में अधिकार नहीं रहेगा तो महिला जीवन यापन कैसे करेंगी। इसीलिए पिता की संपत्ति में बेटा और बेटी का बराबर अधिकार होना चाहिए

बिहार राज्य के नवादा ज़िला से बिंदु देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कारी देवी से हुई। ये कहती है कि इनके बच्चे पढ़ रहे है। बेटी सरकार स्कूल में पढ़ रही है। महिला के लिए शिक्षा ज़रूरी है ताकि वो आगे अपने बाल बच्चों को पढ़ा सके