जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

दोस्तों, “चलो चलें" इस एपिसोड में में आप सुनेंगे अयोध्या के बारे में, जो अयोध्या के साथ ही साकेत और अवधपुरी भी है। यहाँ आप जानेंगे अयोध्या शहर के इतिहास से लेकर भूगोल तक, खाने के ठिकानों से लेकर घूमने की जगहों तक सबकुछ, जानेंगे उस शहर के बारे में उस शहर के लोगों से कि वे क्या खाते हैं और कहां घूमते हैं ? ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें...

उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ ज़िला से अलेखराम मौर्या ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि विकासखंड माल की ग्राम पंचायत कमालपुर लाधौरा में कई जगह नालियां सड़कों पर बह रही हैं लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं लोगों ने कहा कि प्रधान केवल वोट लेने के समय आते हैं बाकी भूल जाते हैं।

Transcript Unavailable.

माल थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर लोधौरा में मार्केट बनी हुई है जहां कमालपुर लोधौरा की कुछ दुकानें हैं और कुछ दुकान दूसरे गांव की सीमा में पड़ोस में ही बनी हुई है दोनों जगह चोरों ने लाखों रुपए का सामान पार कर दिया है अब पुलिस जांच में जुटी है देखना है कि मामले का कब तक खुलासा होता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के लखनऊ ज़िला से अलेखराम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि राजधानी के विकासखंड माल अंतर्गत ग्राम पंचायत सैम्सी से सरथरा के लिए एक रोड जाता है ,जो कच्चा है। इस रास्ते पर मिट्टी डलवाने का काम करीब 5- 6 माह पूर्व सैम्सी के प्रधान और सचिव ने करवाया था जहां अब किसी मरम्मत की जरूरत नहीं थी परंतु दूसरी ग्राम पंचायत के भ्रष्ट प्रधान ने उसी रास्ते पर दोनों किनारो से एक-एक मीटर पटरी की मिट्टी खोदकर और बीच में डाल दी है और इसे वह मरम्मत का काम बता रहे हैं जबकि यहां के लोग इसको सीधे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं अब अधिकारियों को देखना है कि इस पर क्या कार्रवाई होती है।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

वन स्टेप सौल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड से जुड़कर टेली कॉलर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करना चाहते है।नौकरी करने का कार्यस्थल नोयडा, उत्तरप्रदेश होगा। न्यूनतम 10 वीं पास व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।आवेदनकर्ता का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंपनी का नंबर है : 8882408271.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गीपालन के लिए जरुरी बातें बता रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें