दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झारखंड की झांकी में सिमडेगा जिला के चक्रीय विकास संस्थान द्वारा संचालित छोटानागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र एवं पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज की चार छात्राओं ने मांडर नगाड़ा बजाकर जिले का नाम रोशन किया

बानो में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रखंड इकाई बैठक राजस्व गांव बुरूहोंजेर हुई

ठेठईटांगर प्रखंड के कोंमेंजरा स्थित संत जोसेफ काॅन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रथम वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का उपस्थित थे मौके पर स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

सिमडेगा के नगर भवन में डायट सिमडेगा के तत्वाधान में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया

कोलेबिरा के रण बहादुर सिंह चौक परिसर में स्थित बजरंगबली मंदिर में गांव की सुख शांति व समृद्धि के लिए मन प्रतिपदा के अवसर पर हरि कीर्तन का आयोजन किया गया हरि कीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया

सिमडेगा के नगर भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन उपयुक्त अजय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार विधायक कोलेबिरा अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नीति व लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया आकर्षित प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

सिमडेगा संत पीटर उच्च विद्यालय सह आरसी प्राथमिक विद्यालय लौवाकेरा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे

सिमडेगा के अल्बर्टा एक्का स्टेडियम में झंडो तोलन मुख्य समारोह का आयोजन किया गया उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने झंडो तोलन किया मौके पर उपयुक्त अजय कुमार सिंह और एसपी सौरभ कुमार ने परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली

कोलेबिरा प्रखंड के भिंजपुर गांव में आदिवासी लोहरा समाज का वन भोज सम्मेलन सा मिलन समारोह का आयोजन किया गया पंचायत अध्यक्ष सुलोचनी देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बानो प्रखंड के कनारोआं पंचायत भवन में पोस्ट ऑफिस हुआ की के केंद्र का उद्घाटन पंचायत के मुखिया मिंसी लीना तिर्की ने किया