राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 फरवरी को सिमडेगा पहुंचेगी इसको लेकर जिले का कांग्रेस परिवार उत्साहित है अनुमान है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेगी कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं
जलडेगा के परबा स्थित चाड़री धाम में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन 15 से शुरू होगा 15 फरवरी को कलश यात्रा व अधिवास 16 फरवरी को अखंड हरी कीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा 17 फरवरी को वार्षिक पूजा उत्सव किया जाएगा इस दिन अकड़ हरि कीर्तन का समापन नगर भ्रमण व भंडारा का आयोजन किया जाएगा
कोलेबिरा स्थित नगर भवन में विद्युत विभाग के मानव दिवस कर्मियों की बैठक 11 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से होगी
बानो में वन विभाग के कर्मियों ने साहू बेड़ा से 53 सखुआ लकड़ी का पटरा जब्त किया जानकारी के अनुसार प्रखंड की साहूबेड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी की क्षेत्र में अवैथ रूप से जंगल की कटाई कर तथा चिरई कर पत्टरा बना कर बेचा जा रहा है सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मियों ने साहूबेड़ा जाकर 53 पीस सखुआ का पटरा को जब्त कर लिया
बानो प्रखंड के रायकेरा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया छापामारी अभियान में 80 केजी महुआ जावा जब्त करते हुए नष्ट किया गया थाना प्रभारी सत्यप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया उन्होंने शराब विक्रेताओं को शराब नहीं बनाने के चेतावनी दी साथी दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई करने की बात कही
बानो पुलिस निरीक्षक कार्यालय में वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक हुई बैठक में जनवरी माह में घटित घटनाओं को लेकर समीक्षा की गई
सिमडेगा सदर अस्पताल स्थित सभागार में विश्व कैंसर दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में एएनएम स्कूल छात्राएं शिक्षक समेत कई मरीज ने भाग लिया मौके पर सीएस डॉक्टर अजीत खलखो ने कहा कि कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है या एक जानलेवा बीमारी है जागरूकता से ही कैंसर रोग से बचाया जा सकता है उन्होंने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी कर्मियों को सहयोग करने की जरूरत है मौके पर सदर अस्पताल परिसर में निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान कई लोगों की जांच की गई
बानो गिरदा ओपी परिसर में पुलिस अधीक्षक रविकांत साव ने ओपी क्षेत्र के वोलेंटियर्स के साथ बैठक की उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लोगों को नशा मुक्ति साइबर अपराध मानव तस्करी सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी लोगों से समस्याओं पर सहयोग करने का आगरा किया
बानो प्रखंड के बड़काडुइल में जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 6 फरवरी को किया गया है सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के जनजातीय समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया है मौके पर जनजातीय नृत्य समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
सिमडेगा जिला के प्रखंड ठेठईटांगर के पंचायत पाईकपारा के गांव देवबहार में सड़क पुनर्निर्माण करना चाहिए
सिमडेगा जिला के प्रखंड ठेठईटांगर टा के पंचायत पाईकपारा के गांव देवबहार में सड़क पुनः निर्माण करना चाहिए । क्योंकि देवबहार से रेगारिह सड़क में विद्यार्थी को स्कूल जाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
