सिमडेगा के प्रिंस चौक पर सड़क दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जानकारी के अनुसार सलडेगा निवासी सहदेव शर्मा मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे इस क्रम में प्रिंस चौक के निकट एक वाहन को साइड देने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर गया
सिमडेगा में इस वर्ष हज पर जाने वाले हज यात्रियों का गुरुवार को अल फलाह सोसाइटी ब्लड डोनर ग्रुप के तत्वावधान में सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराई गई इस वर्ष 17 लोग हज यात्रा पर जाएंगे
सिमडेगा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गिरकर घायल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सरफराज आलम से गुरुवार को विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने मुलाकात कर उचित इलाज का आश्वासन दिलाया
जलडेगा प्रखंड के ओड़गा क्षेत्र में हाथियों ने बुधवार की रात उत्पाद मचाते हुए कई घरों को ध्वस्त करते हुए घरों में रखे अनाज खा गए
आईटीआई कॉलेज सिमडेगा में कॉलेज के प्राचार्य युद्धनाथ टुडू की अगुवाई में पिरामल फाउंडेशन के तत्वाधान में युवाओं की समाज में भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय पर युवा कार्यशाला हुई जिसमें सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की गई
बोलबा प्रखंड के बीआरसी भवन में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया इसमें सभी विद्यालय प्रधान को वर्ग पढ़ने वाले छात्रों को साइकिल की सूची देने का निर्देश दिया गया
कोलेबिरा स्टेडियम में नव चेतना परिवार द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलेबिरा व्यापारी संघ बनाम रेड विंग क्रिकेट टीम के बीच खेला गया जिसमें व्यापारी संघ की टीम ने जीता खिताब
बांसजोर प्रखंड के उरते गोडटोली स्थित चबूतरा में भाजपा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष तपेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव चलो अभियान व शक्ति वंदना कार्यक्रम पर चर्चा की गई
घाघरा प्रखंड के देवाकी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई
बानो प्रखंड के हुरदा में 16 फरवरी को हरि कथा व कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है 16 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी कलश यात्रा में सभी ग्रामवासियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है
