सिमडेगा में हेमंत सरकार के 4 वर्ष की नाकामियों वादा खिलाफ व राज्य में उत्पन्न संवैधानिक संकट के खिलाफ भाजपा ने आक्रोश प्रदर्शन किया आक्रोश प्रदर्शन में शामिल लोग नगर भवन से शुरू होकर कचहरी रोड नीचे बाजार पेट्रोल पंप होते हुए पुनः नगर भवन पहुंचे
सिमडेगा में कोविद-19 ड्यूटी में प्रति नियुक्त गृह रक्षक सुलेमान टोप्पो ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बकाया कर्तव्य भता भुगतान करने की मांग की है
कम्युनिटी पुलिसिंग मोर पुलिस मोय पुलिस के तहत अंतर थाना मानव तस्करी जागरूकता महिला हॉकी प्रतियोगिता के चौथे एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में मैच खेला गया जिसमें सिमडेगा व कोलेबिरा की टीम फाइनल में
केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया
सिमडेगा के परिसदन भवन में इंडिया की बैठक कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेबिट तिर्की झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना व राजद जिलाध्यक्ष दिनेश बारला की संयुक्त अध्यक्षता में हुई
रजरप्पा में आयोजित जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा के छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है अंडर 14 हॉकी और अंदर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पहली बार जोनल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया
देशभर में एक बार फिर से कोरोना मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। कोरोना के बढ़ते केस से लोगों की टेंशन भी बढ़ गई है। 7 महीने बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं कोविड का नया वैरिएंट JN.1 भी बढ़ रहा है। इसे लेकर सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। केंद्र ने राज्य सरकारों को गाइडलाइन जारी कर दी है। तमाम अधिकारी कोविड को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। एक्सपर्ट लोगों को पैनिक न होने की सलाह दे रहे हैं। अधिकारी लोगों से सभी नियमों का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने एक पदाधिकारी द्वारा जातिगत सर्वे का विरोध किए जाने के कुछ दिन बाद गुरुवार को कहा कि इस तरह की कवायद का इस्तेमाल समाज के समग्र विकास के लिए किया जाना चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सामाजिक सद्भाव और एकता को कोई नुकसान न हो। आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ किसी भी भेदभाव और विषमता से मुक्त सामाजिक न्याय पर आधारित हिंदू समाज के लक्ष्य को लेकर काम करता है। जाहिर है, देश में जाति सर्वे को लेकर राजनीतिक दलों के बयानों के बीच संघ इस बहस में खुद को शामिल नहीं करना चाहता लेकिन संघ के एक पदाधिकारी के बयान के बाद संघ को रुख साफ करना पड़ा। जातिगत सर्वे पर संघ ने संतुलित रुख दिखाने की कोशिश की है। सूत्रों के मुताबिक मार्च में होने वाली संघ की प्रतिनिधि सभा में भी जातिगत सर्वे पर प्रस्ताव आ सकता है लेकिन यह इसके पक्ष या विरोध में न होकर सामान्य प्रस्ताव होगा। संघ की प्रतिनिधि सभा संघ की फैसला लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में चतरा और गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खूंटी, लातेहार, पलामू, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोहरदगा में 7.5 डिग्री और हजारीबाग-रामगढ़ का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गोड्डा और जामताड़ा का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
Transcript Unavailable.
