कोलेबिरा के डॉन बॉस्को स्कूल जामटोली कोलेबिरा में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव करने के लिए स्कूल के बच्चे व शिक्षकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया कार्यक्रम के तहत आग से बचाव करने का उपाय बताया गया

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झारखंड राज्य की झांकी में सिमडेगा जिला के चक्रीय विकास संस्थान द्वारा संचालित छोटा नागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र सिमडेगा व पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज सिमडेगा की चार छात्राओं ने भाग लिया था उक्त छात्राओं ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झारखंड राज्य की झांकी में मंदार व नगाड़ा बजाकर जिले का नाम रोशन किया उसके सिमडेगा लौटने पर कॉलेज परिसर में प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर की अगुवाई में स्वागत किया गया चारों छात्रों का स्वागत कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ फूल माला पहनाकर व शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया

कोलेबिरा में नीलांबर पीतांबर स्मारक भवन में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र बड़ाइक की अध्यक्षता में बैठक हुई बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कोलेबिरा मंडल प्रभारी बसंत नारायण मांझी मुख्य रूप से उपस्थित थे बैठक में जनजातीय महासम्मेलन के आयोजन पर चर्चा की गई साथ ही संचालन समिति का गठन किया गया केंद्र सरकार द्वारा जनजाति समुदाय को दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई

कोलेबिरा पंचायत सचिवालय में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जेएसएलपीएस की दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया

सिमडेगा में झारखंड पार्टी ने मंगलवार को पाकरटांड़ बाजारटांड़ मैदान में नगाड़ा पिटावन रैली का आयोजन किया गया इसमें मुख्य रूप से झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का उपस्थित थे

3 किलोमीटर तक हिली धरती चारो तरफ करते मिले जख्मी।

शिमला में भूस्खलन की चपेट में आए मकान बिहार के दो मजदूर की मलबे में दबकर मौत।

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) की ओर से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 223 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार कल यानी 8 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।

इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। वहीं कंप्यूटर कोर्स में तीन महीने का सार्टिफिकेट वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। एजुकेशन क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

एससी और एसटी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 05 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 03 वर्ष की छूट लागू होगी। इसके अलावा PwBD श्रेणी से संबंधित न्यूनतम 40% दिव्यांगता या इससे अधिक होने पर अभ्यर्थी लागू छूट के अतिरिक्त आयु में 10 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2024 है।