नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) की ओर से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 223 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार कल यानी 8 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।
