दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झारखंड राज्य की झांकी में सिमडेगा जिला के चक्रीय विकास संस्थान द्वारा संचालित छोटा नागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र सिमडेगा व पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज सिमडेगा की चार छात्राओं ने भाग लिया था उक्त छात्राओं ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झारखंड राज्य की झांकी में मंदार व नगाड़ा बजाकर जिले का नाम रोशन किया उसके सिमडेगा लौटने पर कॉलेज परिसर में प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर की अगुवाई में स्वागत किया गया चारों छात्रों का स्वागत कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ फूल माला पहनाकर व शाॅल ओढ़ा कर सम्मानित किया
