जिला परिषद के तुगलकी फरमान के खिलाफ बगोदर बस पड़ाव में पुनर्वासित विस्थापित दुकानदारों की बैठक हुई। बैठक के दौरान दुकानदारों ने बकाया वसूली के लिए अगामी 22 फरवरी को बस पड़ाव में लगने वाले शिविर का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। वहीं इस बावत डीसी समेत जिला परिषद के अधिकारियों को एक मांग पत्र भी सौंपने का निर्णय लिया।

पत्नी द्वारा किये गए दहेज प्रताड़ना के आरोप में जेल में बंद था पति। तीन दिन पूर्व जेल से छूटा। जेल से छूटने के बाद वह अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को मना कर उसके मायके से अपने घर ले आया। जहां पति ने ही अपनी 19 वर्षीया पत्नी को जहर दे दिया और इसकी सूचना अपने ससुराल वालों को फोन कर बता दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के गावां थाना की पुलिस ने रिंकी देवी की हत्या मामले में उसके पति हेमराज पासी को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी डीएपी संजय राणा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिरिडीह : अज्ञात वाहन के धक्के से घायल युवक की बेहतर इलाज हेतु धनबाद जाने के क्रम में रास्ते मे मौत हो गयी। घटना बीते देर रात्रि लगभग 12 बजे की है। घटना के बाद मृतक के परिजन बदहवास हो गए हैं। उनका रो रो कर बुरा हाल है।

गिरिडीह : स्थानीय नगर भवन में गिरिडीह पुलिस द्वारा गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को सम्बोधित करते हुए एसपी अमित रेनू ने कहा की जिस तेजी से हादसे बढ़ रहे है। उसे देख कर हर कोई भयभीत है। युवा बगैर हेलमेट के बाइक चलाते है जो बेहद खतरनाक है। चार पहिया वाहनों चालक बगैर सीट बेल्ट लगाए ड्राइविंग करते है। जिस कारण सड़क हादसे में बढोत्तरी हो रही है। उन्होंने बाइक चालकों को हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बैल्ट लगाने की अपील की।

झारखंड विधानसभा के पुस्तकालय विकास समिति की सभापति सह निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता अध्ययन यात्रा के क्रम में गिरिडीह पहुंची। गुरुवार को परिसदन भवन के सभागार में पुस्तकालय विकास समिति की सभापति की अध्यक्षता में गिरिडीह पुस्तकालय विकास समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में पुस्तकालय मॉडल सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का विभागवार जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों आदि के बारे में भी जानकारी ली।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

गिरिडीह : दिगम्बर जैन मुनि आचार्य प्रमुख सागर महाराज गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान दिगम्बर जैन मुनि के साथ कई अन्य साधु व साध्वियां भी मौजूद थे। स्थानीय बजरंग चौक स्थित गिरिडीह के जाने माने व्यवसायी महेश जैन के आवास पर जैन समाज की ओर से जैन मुनि और साथ मौजूद सभी साधु व साध्वियों का जोरदार स्वागत और आदर सत्कार किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं द्वारा मुनि श्री की आरती उतारी गयी। वहीं समाज के लोगों ने जैन मुनि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा के समीप दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक व्यक्ति ट्रक चालक अजीत यादव यूपी के चंदौली के जुडाहरधन गांव का रहने वाला था। तीन घायलों में मैकेनिक इस्तियाक अंसारी, प्रेमचंद कुमार और पोचरी गांव निवासी राजेश कुमार शामिल है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश कुमार ने त्रिभुवन दयाल से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की जलवायु परिवर्तन से लोगों की तबियत खराब हो रही है। लेकिन यह बदलाव अभी के रबी फसल के लिए लाभकारी है। ग्लोबल वार्मिंग पुरे विश्व के लिए बहुत ही खतरनाक है। इससे पूरा विश्व प्रभावित होगा। यह सब अधिक कल-कारखानों के होने के कारण हो रहा है। इसके लिए हम सभी दोषी है।जलवायु परिवर्तन के लिए प्रशासन के साथ ही कल-कारखानों के मालिक और इन्हें कारखाने लगाने की अनुमति देने वाले राज्य सरकार के लोग अधिक जिम्मेदार हैं।

इंक़लाबी नौजवान सभा की बिरनी इकाई ने मंगलवार को पुलवामा के शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।