गिरिडीह : स्थानीय नगर भवन में गिरिडीह पुलिस द्वारा गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को सम्बोधित करते हुए एसपी अमित रेनू ने कहा की जिस तेजी से हादसे बढ़ रहे है। उसे देख कर हर कोई भयभीत है। युवा बगैर हेलमेट के बाइक चलाते है जो बेहद खतरनाक है। चार पहिया वाहनों चालक बगैर सीट बेल्ट लगाए ड्राइविंग करते है। जिस कारण सड़क हादसे में बढोत्तरी हो रही है। उन्होंने बाइक चालकों को हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बैल्ट लगाने की अपील की।
