गिरिडीह : दिगम्बर जैन मुनि आचार्य प्रमुख सागर महाराज गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान दिगम्बर जैन मुनि के साथ कई अन्य साधु व साध्वियां भी मौजूद थे। स्थानीय बजरंग चौक स्थित गिरिडीह के जाने माने व्यवसायी महेश जैन के आवास पर जैन समाज की ओर से जैन मुनि और साथ मौजूद सभी साधु व साध्वियों का जोरदार स्वागत और आदर सत्कार किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं द्वारा मुनि श्री की आरती उतारी गयी। वहीं समाज के लोगों ने जैन मुनि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
