गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा के समीप दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक व्यक्ति ट्रक चालक अजीत यादव यूपी के चंदौली के जुडाहरधन गांव का रहने वाला था। तीन घायलों में मैकेनिक इस्तियाक अंसारी, प्रेमचंद कुमार और पोचरी गांव निवासी राजेश कुमार शामिल है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें