जिला परिषद के तुगलकी फरमान के खिलाफ बगोदर बस पड़ाव में पुनर्वासित विस्थापित दुकानदारों की बैठक हुई। बैठक के दौरान दुकानदारों ने बकाया वसूली के लिए अगामी 22 फरवरी को बस पड़ाव में लगने वाले शिविर का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। वहीं इस बावत डीसी समेत जिला परिषद के अधिकारियों को एक मांग पत्र भी सौंपने का निर्णय लिया।