उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला से मुन्नालाल भारती मोबाइल वानी के माध्यम से बता रहे है की बहुत दुखद खबर है कि महिलाओं का गायब होना । यह शोषण के माध्यम से या किसी न किसी दबाव के पूरे माध्यम से दबाव के माध्यम से हो रहा है। कोई रैली निकालता है, यानी नामांकन निकालता है, यानी नेता अपने लिए बहुत प्रयास करते हैं, उस भाई, हमें एक अच्छी टीम मिलती है, हमें एक अच्छी जनता मिलती है, हम सरकार बनाते हैं, लेकिन उनकी पार्टी ही। अगर ऐसा काम किया जाता है तो कानून उनका ध्यान नहीं रखता, तो हमारे कानून में भी कुछ बदलाव होना चाहिए और आजकल हेल्प लाइन सिर्फ एक नाम बन गई है। हां, यह सच है कि कुछ लोग शिकायत भी नहीं कर पाते हैं, इसलिए दूसरों से मैं महिलाओं से अपील करना चाहूंगा, खासकर अगर कोई आपका शोषण करता है। यदि आप ऐसा करते हैं, तो तुरंत मोबाइल फोन उठाएं और वन ज़ीरो नाइन ज़ीरो पर कॉल करें जो महिला पावर लाइन का नंबर है और यह नंबर दिन में 24 घंटे काम करता है।

तमाम दावों के बाद भी सच्चाई यही है कि आज भी देश में महिलाएँ और लड़कियां गायब हो रही है और हमने एक चुप्पी साध राखी है। दोस्तों, महिलाओं और किशोरियों का गायब होना एक गंभीर समस्या है जो सामाजिक मानदंडों से जुड़ी है। इसलिए इसे सिर्फ़ कानूनी उपायों, सरकारी कार्यक्रमों या पहलों के ज़रिए संबोधित नहीं किया जा सकता। हमें रोजगार, आजीविका की संभावनाओं की कमी, लैंगिक भेदभाव , जैसे गंभीर चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इसकी रोकथाम के लिए सोचना होगा। साथ ही हमें लड़कियों को शिक्षित करने और उन्हें सशक्त बनाने की भी आवश्यकता है। तो दोस्तों, हर समस्या का समाधान होता है आप हमें बताइए कि *----- लड़कियों को मानसिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं? *----- आप इस मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्या प्रयास कर रहे हैं? साथ ही आप सरकार से इस मुद्दे पर क्या अपेक्षाएं रखते हैं? *----- आपके अनुसार लड़कियों और महिलाओं को लापता होने से बचाने के लिए क्या किया जा सकता है?

उत्तर प्रदेश राज्य से विकेश प्रजापति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर हम आत्मनिर्भर हैं नहीं रहेंगे तो दूसरों पर निर्भर होकर विकलांग बन कर नहीं रह सकते। हमें मजबूत होने की जरूरत है। वे खुद एक विकलांग व्यक्ति हैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे जितना हो सके अपने जीवन में सिखने की कोशिस करते हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से नमन देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि महिलाओं के पास कुछ नहीं रहता सारी जमीन जायदाद पुरूषों के पास रहता है। आजकल महिलाएं भी जमीन का अपना बराबर हिस्सा ले सकती हैं क्यूँकि स्त्रियों के पास पैसा रहेगा तभी तो वे कुछ कर पायेंगी और आगे बढ़ पायेंगी । कोई व्यवसाय करना चाहे तो महिलाएं तभी कर पायेंगी जब उनके पास पैसे होंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के बदायू से अरुण मीणा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की जहाँ बहुत सारा पानी है और उन्हें पानी की परवाह नहीं है, वे पानी की कई बाल्टियाँ बर्बाद करते हैं, लेकिन हम इतना कहना चाहते हैं जहाँ पानी की आवश्यकता होती है। उनसे पूछिए कि जिन लोगों के पास पानी नहीं है, उन्हें पानी की कीमत पता है। जहाँ पानी नहीं है,आने वाले समय में अगर हम खुद को सुरक्षित देखना चाहते हैं तो वृक्ष लगाए और जितना संभव हो उतना कम पानी का उपयोग करें और इसे बचाने के लिए इसका संरक्षण करें।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे बीमा के बारे में

इस एपिसोड में जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों को एक किसान परिवार की कहानी के माध्यम से दिखाया गया है। बदलते मौसम पैटर्न, अनियमित वर्षा, और कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की गई है। साथ ही, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए समुदाय-स्तर पर कार्रवाई करने का आह्वान किया गया है।

पानी में आर्सेनिक, लोह तत्व और दूसरे घातक पदार्थों की मात्रा महिलाओं के स्वास्थ्य पर सबसे बुरा असर कर रही है और फिर यही असर गर्भपात, समय से पहले बच्चे का जन्म या फिर कुपोषण के रूप में सामने आ रहा है. साथियों, हमें बताएं कि आपके परिवार में अगर कोई गर्भवति महिला या नवजात शिशु या फिर छोटे बच्चे हैं तो उन्हें पीने का पानी देने से पहले किस प्रकार साफ करते हैं? अगर डॉक्टर कहते हैं कि बच्चों और महिलाओं को पीने का साफ पानी दें, तो आप उसकी व्यवस्था कैसे कर रहे हैं? क्या आंगनबाडी केन्द्र, एएनएम और आशा कार्यकर्ता आपको साफ पानी का महत्व बताती हैं? और ये भी बताएं कि आप अपने घर में किस माध्यम से पानी लाते हैं यानि बोरवेल, चापाकल या कुएं और तालाबों से?

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फसल बुवाई से पूर्व बीज उपचार से लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें