विकास खंड मवई अंतर्गत पूरे लोध पटरंगा मंडी स्थित दुर्गा माता के मंदिर में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र बाद द्वादश को कलश विसर्जन किया गया।तत्पश्चात बाल कमेटी द्वारा मंदिर परिसर में कन्या भोज के उपरांत भंडारे का शुभारंभ कराया।

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरन नय्यर द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान व पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशन व पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा थाना कैण्ट जनपद अयोध्या के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा द्वारा एक नफर अभियुक्त मय एक किता तहरीर अभियुक्त द्वारा दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के सम्बन्ध में दाखिल किये गये तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 397/23 धारा 419/420/467/468/471 व 6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 थाना कैन्ट जनपद अयोध्या पंजीकृत कर अभियुक्त जसवीर कुमार पुत्र वरूण कुमार नि0 औरा मेघौना, खगडिया बिहार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी।

अयोध्या। बटोही का पुरवा मौजा टोनिया पो० डाभासेमर थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या के रहने वाले पीड़ित युवक जो ग्राम सभा टोनिया का ग्राम प्रधान है। द्वारा थाना पूराकलंदर में शिकायत किया गया है कि पीड़ित युवक के ग्राम बिहारीपुर मे चकरोड, नवीन परती व पुरानी परती की पैमाइश हो रही थी। तहसील सदर से राजस्व टीम के साथ ग्राम प्रधान होने के नाते पीड़ित युवक का भी बुलावा था । पैमाइश होते समय पीड़ित युवक के गांव के दबंग व मनबढ विपक्षी निवासी गांव बिहारीपुर ने पीड़ित युवक को भद्दी भद्दी गालियां दी। व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बन्दूक से जान से मारने की धमकी दिया । व कहा कि जैसे तुम्हारे पिता की हत्या हुई थी । वैसे तुम्हारी भी हत्या करवा देगे । जिससे पीड़ित युवक काफी डरा व सहमा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

अयोध्या पुलिस द्वारा ट्विट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति पार्सल लेकर आता है जो आपके द्वारा मंगाया नहीं गया है और जब आप पार्सल लेने से मना करते है तो वह निराश होने का नाटक करते हुए कहते है कि प्रक्रिया के अनुसार आपको एक रद्दीकरण OTP भेजा जा रहा है।* ऐसे किसी भी #OTP को किसी के साथ शेयर न करें आप फ्राड का शिकार हो सकते है।

विधायक राम चन्द्र यादव ने कामाख्या धाम गेस्ट हाउस पर जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी और मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान फरियादियों ने राजस्व, बिजली,सड़क निर्माण,प्रधानमंत्री आवास,मारपीट व अवैध कब्जों आदि की शिकायतों को विधायक के सामने रखीं।विधायक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और निस्तारण हेतू संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नंदगंज। स्थानीय इंदिरा गर्ल्स हॉयर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। ये कार्यक्रम में 27, 28 अक्टूबर 4, 5, 25, 26 नवंबर एवं 2, 3 दिसंबर को होंगे। निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि जो भी युवक, युवती व ट्रांसजेंडर्स 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उन सभी के मतदाता कार्ड बनाए जाएंगे। जानकारी देते हुए ईशोपुर की बीएलओ पुष्पा देवी ने देते हुए कहा कि ऐसे युवाओं को प्रेरित करें, जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है। वो मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य शामिल करा लें। उन्होंने यह भी बताया कि गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड करके मतदाता कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम संशोधन, नाम हटाने व जोड़ने का किया जाएगा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.