Transcript Unavailable.
आवाज़
Transcript Unavailable.
अयोध्या। मिशन - शक्ति, अभियान के अन्तर्गत जनपद अयोध्या पुलिस, महिला बीट पुलिस दल व एन्टी रोमियो टीम व साइबर जागरुकता टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं/ बालिकाओं व आमजन को किया जा रहा जागरुक, संदिग्धो को दी जा रही कड़ी चेतवानी। जनपद अयोध्या के समस्त थानों की महिला पुलिस दल व नारी सुरक्षा दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु शासन द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेलपलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
Transcript Unavailable.
शिक्षा हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है शिक्षा के बिना जिंदगी पशु के समान है शिक्षित होने से आप मानसिक और सामाजिक दोनों तरह से जागरूक होते हैं और लोग के बीच सम्मान बढ़ता है
अयोध्या। विश्व कल्याणार्थ भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर श्री सीताराम नाम महायज्ञ परम तपस्वी संत श्री आत्मानंददास महा त्यागी "नेपाली बाबा" के तत्वाधान में दिनांक 14 जनवरी 2024 से 25 जनवरी 2024 तक रामघाट बाईपास अयोध्या उत्तर प्रदेश में आयोजित है। जिसमें लगभग 21000 नाम जापक 1000 शिवलिंग स्थापित कर सीताराम नाम का जाप करेंगे, 1100 दंपति 100 कुंडो में नव दिवसीय राम मंत्र से हवन करेंगे। इस शुभ घड़ी में 100000 (एक लाख)श्रद्धालुओं के भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था संपूर्ण नव दिन रहेगा। इस संबंध में एक बैठक में नेपाली बाबा के रामघाट बाईपास स्थित आश्रम पर आज मंथन करते हुए पूज्य संत व पूर्व सांसद तथा उक्त आयोजन के मुख्य संरक्षक के रूप में पूर्व सांसद डॉ0 रामविलास दास वेदांती एवं उनके कृपापात्र शिष्य डॉ0 राघवेशदास शास्त्री व नेपाली बाबा के परम कृपा पात्र शिष्य महंत हंसराज दास जी महाराज के बीच व्यापक विचार विमर्श किया गया, उक्त अवसर पर समारोह के आयोजन को लेकर स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
अयोध्या। सरयू तट स्थित ढेमवा घाट राम जानकी मंदिर के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं कथा प्रवचन का शुभारंभ गाजे बाजे के साथ हुआ। इसके लिए लगभग डेढ़ सौ लोगों ने सरयू से जल लेकर कलश यात्रा निकाली जिसमें ज्यादातर महिलाएं रहीं। कलश यात्रा सुचित्तागंज बाजार, सोहावल चौराहा होते हुए राम जानकी मंदिर तक पहुंची। सजे-धजे रथ पर प्रतीक रूप में विराजमान राम जानकी व हनुमान जी की झांकी के साथ युवाओं के हाथ में लहराते भगवाध्वज आकर्षण का केंद्र रहे।
थाना पटरंगा अंतर्गत एक गांव के तालाब में लगी सिंघाड़े की फसल को नष्ट करने वाले युवकों को मना करने पर सिंघाड़े की फसल लगाने वाले युवक की घर में घुसकर पिटाई की गई।मामले में थाना पटरंगा में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना पटरंगा के ग्राम गनोली में अरविंद कुमार ने ग्राम सभा के तालाब पर सिंघाड़े की फसल लगा रखी है और मछली पालन भी किया है।25 अक्टूबर को हरिश्चंद्र,रामेंद्र,रामदीन और लव कुश ने तालाब में लगे सिंघाड़े को नष्ट करना शुरू कर दिया। अरविंद ने तालाब की फसल को नष्ट करने से मना किया तो हरिश्चंद्र,रामेंद्र,रामदीन और लव कुश ने लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी।भाग कर अरविंद अपने घर में घुस गया तो घर में घुसकर मारा व जान से मारने की धमकी भी दी।अरविंद ने बताया घटना की तहरीर हाईवे पुलिस चौकी थाना पटरंगा में दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।थाना प्रभारी पटरंगा ओम प्रकाश ने बताया अरविंद की तहरीर पर हरिश्चंद्र,रामेंद्र,रामदीन और लव कुश निवासी ग्राम गनौली के खिलाफ थाना पटरंगा पर धारा 323,504,506,452,427 आईपीसी मुकदमा दर्ज किया गया है।
रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम परसौली निवासी भगौती प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को आनलाइन शिकायत कर कहा है कि हमारे गांव परसौली में लगभग बीस वर्षों से विद्दुत सप्लाई सुचारु रुप से चल रही है।अभी हाल ही में इसी वर्ष ग्राम परसौली को नगर पालिका रूदौली में शामिल किया गया है।25 अक्टूबर 23 को विद्युत विभाग द्दारा गांव के अंदर आबादी के बीच से गांव में लोहे के विद्युत पोल गड़वाये जा रहे थे।जब हम सब ग्रामीणों ने पूछा कि यह खंभा किस लिए गाड़ा जा रहा है तब विद्दुत विभाग के कर्मचारियों द्दारा बताया गया कि तार व खम्भा काफी पुराना हो गया है अब इसे बदला जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्दुत विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को धोखे में रखकर गांव की घनी आबादी के अंदर से ही 11 हज़ार वोल्टेज की लाइन खींचकर इस गांव से दूसरे गांव को ले जाने के लिए खिंचवा रहे हैं।जिससे हम सभी ग्रामीणों के घरों से निकले छज्जा बाउंड्री व सहन के ऊपर से 11 हज़ार वोल्टेज की लाइन खींच दी गई है।
