चकिया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण व वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति व उनके द्वारा गठित टीम ने मा0 न्यायालय से निर्गत एनबीडब्लू थाना चकिया से संबंधित वारंटी अभि0 सरोज पुत्र शिवनरायण निवासी ग्राम बरौझी थाना चकिया जनपद चन्दौली को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नौगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस कि उपजिलाधिकारी सहित समस्त स्टाफ लिए शपथ बुधवार को नौगढ़ तहसील सभागार में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सहित समस्त स्टाफ व राजकीय इण्टर कालेज राजकीय महाविद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस कि शपथ ग्रहण लेते हुए प्रभात फेरी निकाल कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसीलदार राहुल सिंह खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज नायब तहसीलदार रविरंजन कश्यप सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।
एक तरफ जहां हम गणतंत्र दिवस के पर्व को मनाने में जुट हुए है। वही वर्तमान में अब भी स्वतंत्रता में अपना जीवन खपा देने वाले परिवार के लोग मुफलिसी की जिंदगी जी रहे है। आज भी अनेको स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोग बदहाली में जीवन यापन कर रहे है। सरकार ने अपने इन सेनानी के परिजनों को बिसरा ही दिया है। ऐसा ही परिवार मेंहदावल नगर के बारागद्दी मोहल्ले में सेनानी इस्माईल का है। जिनके परिवार के जुल्फेकार वर्तमान में ठेले पर सब्जी बेच कर जीवन यापन कर रहे है। सरकार भी परिवार पर नही दे रही है ध्यान
यूपी सरकार के मंत्री बोले, इंडिया गठबंधन सिर्फ नकारात्मकता और नफरत की बुनियाद पर खड़ा है
कड़ाके की ठंड से कांपा प्रदेश, मेरठ में टूटा 21 साल का रिकार्ड
अयोध्या की वजह से यूपी के अन्य धार्मिक स्थलों की भी बढ़ेगी आय, मिलेगा रोजगार
अब यूपी में होगी धन वर्षा, राम मंदिर में पहले दो दिन 3.17 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा
अमित शाह 4 फरवरी को अयोध्या में रामलला के करेंगे दर्शन
रामलाल की दर्शन करने के लिए लगी भीड़
मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भारतीय वर्ष दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा मजदूर मिस्त्री मा मेला एवं विश्वकर्मा सम्मेलन 27 जनवरी को भगवान विश्वकर्मा का पूजन हवन करने के बाद प्रारंभ होगा और 28 जनवरी का समापन होगा मेले में मुख्य अतीत के रूप में इंद्रजीत सिंह पत्र मा महिमापुर राष्ट्रपति स्वर्गीय ने जय सिंह भारत सरकार एवं बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहेंगे
