भारत सरकार एवं इसराइल सरकार के बीच हुए एमओयू के अन्तर्गत व्यवसाय मेसन प्लास्टरिंग वर्क, मेसन सेरेमिक टाइलिंग, मेसन बिल्डिंग फ्रेमवर्क तथा मेसन आयरन वेन्डिंग के क्षेत्र में इजराइल में भारतीय श्रमिको को 01 लाख 37 हजार प्रतिमाह वेतन पर सेवायोजित किये जाने हेतु 23 जनवरी, 2024 से 30 जनवरी, 2024 तक राजकीय आई0टी0आई0 अलीगंज, लखनऊ में कुशल श्रमिको का स्किल टेस्ट इजराइल की टीम के द्वारा लिया गया जो सकुशल सम्पन्न हुई। कुशल श्रमिको के स्किल टेस्ट का निरीक्षण कुणाल सिल्कू, विशेष सचिव श्रम एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा समय-समय पर किया गया तथा उनके द्वारा प्रधानाचार्य राज कुमार यादव एवं उनकी टीम की प्रशंसा की। निदेशक के मार्गदर्शन में एनएसडीसी के सहयोग से इजराइल के द्वारा आयी हुई टेस्टिंग टीम के द्वारा कुशल श्रमिकों के द्वारा स्किल टेस्टिंग का कार्य किया गया ।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से ललिता मिश्रा उत्तरप्रदेश मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रही हैं कि ग्राम जोखवा से मनहारा तक पूरी सड़क ख़राब है। जिसके चलते लोगों को आने जाने में काफी समस्या हो रही है