Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
चोरी के दौरान जानलेवा हमला करने व महिला सम्बन्धी अपराध में संलिप्तता पर किया गया था जिला बदर सकलडीहा पुलिस ने ग्राम तेनुवट से जिला बदर अपराधी को किया गया गिरफ्तार डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में, विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निकट पर्यवेक्षण में, रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा राजीव कुमार सिंह मय हमराही कर्म0गण के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील था कि सूचना मिली कि जिला बदर अभियुक्त अनिल राय पुत्र सुदर्शन राय निवासी ग्राम तेनुवट थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली क्षेत्र में घूम रहा है आम जनमानस को डरा धमका रहा है उपरोक्त अभियुक्त को अपर जिला मजिस्ट्रेट(न्यायिक) चन्दौली को छः माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही की गयी थी। दिनांक 10.02.2024 को नोटिस जरिये बजातखास तामिल कराकर हिदायत दिया गया था कि छः माह तक जनपद की सीमा से बाहर रहे किन्तु अभियुक्त द्वारा उक्त आदेश का अवहेलना कर थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियो में सक्रिय था. जिसे दिनांक 12.02.2024 को समय 22.30 बजे ग्राम तेनुवट थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-28/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना बलुआ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी को किया गया गिरफ्तार डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में व विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली तथा रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित बालअपचारी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री विनय कुमार सिंह महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजेश राय के पर्यवेक्षण मे , प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरुप आदर्श थाना कन्दवा के नेतृत्व में कन्दवा पुलिस द्वारा मुखबिर के प्राप्त सूचना पर वांछित बालअपचारी को दैतराबाबा मंदिर ग्राम कंजेहरा के पास से गिरफ्तारी किया गया जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 112/2023 धारा 354क/323/504/506/325 भा0द0वि व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित व फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Transcript Unavailable.
पुलिस अधीक्षक चन्दौली की नयी पहल, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी होंगी बीट में नियुक्त महिला बीट में महिला पुलिस के कर्तव्यों के बारे में कार्यशाला का आयोजन राजेश राय, क्षेत्राधिकारी सदर ने जनपद की महिला कर्मचारियों को दिए बीट में कार्यप्रणाली के आवश्यक दिशा-निर्देश चन्दौली जिले में मिशन शक्ति के तहत महिला बीट बनाई गई हैं। इनमें महिला बीट अधिकारी नियुक्त हैं. इनके लिए विशेष बीट बुक तैयार कराई गई है। इसमें सबसे खास इसकी प्रस्तावना है, जिसमें बीट के अधिकारियों को उनके कार्य के बाबत विस्तार से बताया गया है। उदाहरण के तौर पर बीट अधिकारी को गांव का भ्रमण करना है, मिशन शक्ति केंद्र में महिलाओं से संवाद की जानकारी शामिल है। इसी तरह गांव में लगने वाले मेला, बाजार का विवरण, महिला संबंधी अपराध, जेल से छूटने के बाद आरोपित की निगरानी, पीड़िता से संवाद, थाने में गठित महिला समितियों के सहयोग से कार्यक्रम कराने का भी जिक्र है। वहीं, पुरुष बीट बुक में आपराधिक गतिविधियों जैसे अवैध शराब, मादक पदार्थ, जमीनी विवाद आदि पर ज्यादा फोकस रहता है। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर नई पहल की गई है। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के हर थाना क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मियों की उपलब्धता के अनुरूप महिला बीट बनाई गई हैं । अब महिला बीट अधिकारी द्वारा सरकार के महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया जायेगा ।ग्रामीण महिलाओं के साथ बेहतर/निरंतर संवाद हेतु "शक्ति दीदी" व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया । जिससे महिला बीट अधिकारी से समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं निसंकोच बात कर सके। अब महिला बीट पुलिस अधिकारी संवाद कर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास करेंगी ।तथा महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी जायेगी साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु। इसमें महिला उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी को मिलाकर महिला बीट बनाई गई है। इन महिला पुलिस कर्मियों को महिला बीट पुलिस अधिकारी का नाम दिया गया है। महिला बीट पुलिस अधिकारी अपने बीट में महिलाओं से संवाद करेंगी और किसी भी हिंसा के मामले में या अपराध होने की स्थिति में तत्काल थाने को सूचना देंगी
लखीमपुर खीरी फल मंडी भाव
लखीमपुर खीरी सब्जी मंडी भाव
नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाले वांछित अभियुक्त को थाना चकिया पुलिस ने किया गिरफ्तार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार महोदय चन्दौली के निर्देशन मे, व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री अनिल कुमार यादव महोदय के आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण , वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया श्री आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक आज दि. 13.02.2024 को थाना चकिया पर पंजीकृत मु.अ.सं. 22/2024 धारा 363/366 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अमरेशचन्द्र उर्फ भोला पुत्र स्व. उमेशचन्द्र तिवारी निवासी ग्राम कल्यानीचक (नौडिहा) थाना चकिया जनपद चन्दौली को मुगलसराय स्टेशन के पास से गिरफ्तारी करते हुए पीडिता की सकुशल बरामदगी गयी तथा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त व गिरफ्तारी का स्थान* 1. अभियुक्त अमरेशचन्द्र उर्फ भोला पुत्र स्व0 उमेशचन्द्र तिवारी निवासी ग्राम कल्यानीचक(नौडिहा) थाना चकिया जनपद चन्दौली को मुगलसराय स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
