Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
परीक्षा देने जा रही युवती से छेड़खानी,उलहना देने पहुंची बहन का सर फोड़ा। खजनी गोरखपुर।। थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा देने जा रही थी।आरोप है कि कस्बा संग्रामपुर उनवल के निवासी आशीष पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश उससे छेड़खानी करने लगे और अश्लील गंदी बातें करने लगे छेड़खानी से परेशान युवती सब कुछ बर्दाश्त कर के परीक्षा देने चली गई। परिवारीजनों को मामले की जानकारी होने के बाद इसकी शिकायत युवक के परिजन से की तो नाराज युवक ने युवती की दूसरी बहन के सर में ईंट मारकर उसे लहुलुहान कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर खजनी पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
खजनी के जाखां इंटरकॉलेज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का गठन हुआ। खजनी गोरखपुर।। ब्लॉक क्षेत्र के जाखां गांव में स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का गठन किया गया। जिसमें उपस्थित इंटरकॉलेज के सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य रक्षा और विभिन्न प्रकार की बिमारियों से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले सभी उपायों की विस्तार सहित जानकारियां दी गईं। इस दौरान इंटरकाॅलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिव्यांश सिंह,द्वितीय पुरस्कार कुमकुम को और तृतीय पुरस्कार शालिनी यादव को दिया गया। साथ ही अन्य 10 बच्चों को अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खजनी पीएचसी के आरबीएसके टीम के नोडल प्रभारी डाक्टर त्रिवेणी कुमार द्विवेदी डॉ.सी.बी. यादव,विकास कुमार,विजय,सुबेश राय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह,पवन यादव, देवनारायण यादव सरोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
आज खजनी तहसील के अभिलेखों की गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त ने जांच की खजनी गोरखपुर।। गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त हरिओम शर्मा ने मंगलवार को जिले की सबसे बड़ी खजनी तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधीनस्थों को आवश्यक विभागीय दिशा निर्देश दिए। गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त हरिओम शर्मा ने मंगलवार को पुर्वाह्न 11 बजे के बाद खजनी तहसील के निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने तहसील में पत्रावलियों के समुचित रखरखाव पर भी टिप्पणी की। अपर आयुक्त हरिओम शर्मा ने अपराह्न करीब 2.55 बजे तक खजनी तहसील परिसर में रूक कर परिसर और सभी कार्यालयों की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम न्यायालय, एसडीएम न्यायिक कोर्ट, तहसीलदार न्यायालय,नायब तहसीलदार न्यायालय,भूलेख अभिलेखागार, संग्रह कार्यालय एवं अभिलेखागार, भूलेख कंप्यूटर,नजारत आदि सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील मुख्यालय से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की सिलसिलेवार पड़ताल की और जानकारियां लीं। उन्होंने धारा 24, धारा 116, धारा 80, धारा 34, धारा 38(1) आदि की पत्रावलियों का भी गहनता से अवलोकन किया। साथ ही जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण की स्थिति पर चिंता जताते हुए उनकी लंबित सूची पर उप जिलाधिकारी राजू कुमार को शीघ्र और पारदर्शिता पूर्ण समाधान कराने के लिए सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजू कुमार,तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार खजनी व सिकरीगंज रामसूरज प्रसाद क्षेत्राधिकारी खजनी ओंकार दत्त तिवारी तथा तहसील के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस पूर्व अपर आयुक्त के तहसील में पहुंचते ही एसडीएम के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत अभिवादन किया।
ढाईघाट में में लगी अचानक आग से झुलसे मिर्ज़ापुर। ढाईघाट में चल रहे माघ मेले में रविवार अपराह्न करीब ढाई बजे कल्पवास कर रहे संत भीखमदास के खाक चौक आश्रम में अचानक आग लग गयी। जिससे आश्रम के महंत भीखमदास की झोपड़ी और एक शिष्य की राऊटी में रखा खाने पीने का समान,विस्तर,कपड़े आदि सबकुछ जलकर राख हो गया। पास में खड़ी भक्तों की दो बॉइक भी आंशिक रूप से जल गयीं। आग में धू धू कर जल रही झोपड़ी और राओटी से सामान निकालने में संत भीखमदास भी झुलस गये। जिन्हें मेले के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां किसी स्वास्थ्यकर्मी तक के नहीं मिलने पर झुलसे संत को इलाज के लिए शमशाबाद ले जाया गया है। मेले के प्रवेश द्वार के निकट खाक चौक आश्रम में संत भीखमदास अपने शिष्यों और भक्तों के साथ कल्पवास कर रहे थे। अचानक उनकी झोपड़ी में आग लग गयी। जिससे झोपड़ी धू धू कर जलने लगी। जबतक आसपास के लोग आग पर काबू कर पाते,तबतक आग ने उग्र रूप धारण कर पड़ोस की एक राऊटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर पहुंची दमकल यूनिट ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। अन्यथा सदर से पश्चिम का पूरा मेला ही आग की भेंट चढ़ जाता। झुलसे संत भीखमदास के शिष्य कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि झुलसे संत को प्राथमिक उपचार के लिए मेले के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां जितेन्द्र नाम के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद थे। जिन्होंने कोई डॉक्टर-कम्पाउंडर नहीं होने की कहकर झुलसे संत को शमशाबाद ले जाने की सलाह दी।
