संग्रामपुर ब्लॉक,अमेठी ब्लॉक, भेटूआ ब्लॉक में जारी अवैध खनन

कोलाघाट के एक पैंटून पुल की धंसी एप्रोच की मरम्मत करते श्रमिक कोलाघाट का एक पैंटून पुल की एप्रोच नदी में धंसी,दूसरे पैंटून पुल से हो रहा आवगमन पैंटून पुल के दोनो ओर तैनात पुलिसकर्मी एक एक तरफ की ट्रैफिक रोककर निकलवा रहे वाहन सोमवार को जलालाबाद-ढाईघाट,शमशाबाद स्टेट हॉइवे पर बने कोलाघाट के दो पैंटून पुल में एक पैंटून पुल की एप्रोच धंस जाने से यातायात बन्द कर दिया गया है। पुल निर्माण ठेकेदार के श्रमिक पैंटून पुल की एप्रोच ठीक करने में लगे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने कोलाघाट में आने व जाने के लिए दो अलग अलग पैंटून पुल बनाये हैं। इनमे एक जाने व दूसरा आने के लिए है। मिर्जापुर-कलान की ओर से जलालाबाद जाने वाला पैंटून पुल पुरानी निर्माण सामग्री से बनाये जाने के कारण आये दिन खराब होता रहता है। सोमवार को जलालाबाद की ओर जाने वाले पैंटून पुल की एप्रोच (घटिया) अत्यधिक भार से नदी में धंस गयी है। जिससे पुल पर रखे लकड़ी के कई स्लीपर नदी में लटक गये। खतरे को देखते हुए पैंटून पुल का रखरखाव करने वाले श्रमिकों ने इस पुल से यातायात रोक दिया है। जिससे एक ही पैंटून पुल से आवागमन होने से एक एक तरफ वाहन रोककर निकाला जा रहा है। जिससे वाहन चालक और यात्रियों का समय बरबाद हो रहा है। पैंटून पुल निर्माण ठेकेदार के श्रमिक पुल की मरम्मत करने में लगे हुए हैं।

घर मे घुसकर मारपीट की घटना के 21वें दिन पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज मिर्ज़ापुर। गंगा के खादर में बसे ग्राम मस्जिद नगला निवासी मीना बेगम पत्नी शमशेर ने पड़ोसी तहसीम सहित पांच लोगों के विरुद्ध घटना के 21वें दिन घर मे घुसकर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़िता मीना बेगम ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि बीती 23 जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे वह घर मे अकेली थी। तभी पड़ोसी तहसीन,बाबू,ढिलुआ (सगे भाई),मुस्तफा व रहीस उसके घर मे जबरन घुस आये और अश्लील गालियां देने लगे। विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने उसे लाठी डंडों और लात घूंसों से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। संवाद

Transcript Unavailable.

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मेंहदावल विधानसभा के सांथा ब्लॉक स्थित रमवापुर सरकारी गांव के श्रीराम नरेश चौधरी निजी आई० टी०आई० परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेले में विधायक प्रतिनिधि रामसुभग दुबे द्वारा प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी गयी। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, उषा इलेक्ट्रॉनिक्स, बूसा लिमिटेड, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, टाटा विन्स्ट्रोन, क्वेस कोर्प, अमेज़ोन इंडिया लिमिटेड सहित कुल 09 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 213 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 78 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया। उक्त रोजगार मेले में जिला समन्वयक बृजेश कुमार, जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर व अन्य उपस्थित रहे।

"पत्रकारिता के बिना जागृत समाज और स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना बेमानी है। चुनौतियों के बीच पत्रकार सदैव अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।" उक्त बातें सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कही। अवसर था संतकबीरनगर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव और संगठन के अन्य पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का। कार्यक्रम का आयोजन जिले के जिला मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ। कार्यक्रम के दौरान सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने ग्रुप के अन्य स्कूलों/कालेजों के प्राचार्यों जिनमे शुभि देवी महिला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ चिंतामणि उपाध्याय, जीपीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य सीपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव, वाइस प्रिंसिपल शरद त्रिपाठी, वरिष्ठ शिक्षक अशोक चौबे आदि के साथ नव निर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव को फूलमाला पहनाने के साथ बुके और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों में शामिल अमित अग्रहरी, नीरज त्रिपाठी, मिथलेश धुरिया, अमित पांडे, रितेश उपाध्याय, शक्ति श्रीवास्तव बाबुल, विजय गुप्ता, सदरे आलम खान को भी बुके भेंट कर और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.