Transcript Unavailable.

Rajesh bhaiya ko sadak aur bijali ki samasya hai ise aap jald se karvaiye dhanyvad

*कछौना, हरदोई।* कोतवाली कछौना के अंतर्गत गाजू मार्ग पर स्थित सरयू नगर कुकुही निवासी मुनोहर के घर से अज्ञात चोरों ने जेवर मोबाइल सेट चोरी कर ले गए। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली कछौना को दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुनोवर का काजू मार्ग पर सरयू नगर कुकुही में घर स्थित है। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में रखे कपड़े, जेवर, मोबाइल सेट चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिजनों को सुबह जानकारी हुई, लाखों रुपए के जेवर चोरी होने से परिजनों हतप्रभ है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सर्दी मौसम की दस्तक से चोरी की घटनाओं की शुरुआत हो गई। इस समय ज्यादा सजक रहने की आवश्यकता है। थोड़ी सी अनदेखी से जीवन भर की मेहनत कमाई कर अर्जित धन संपत्ति को चोर चंपत कर ले जाते हैं।

कछौना,हरदोई। जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने दो गोल्ड मेडल, चार सिल्वर मेडल के साथ ऑल ओवर चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कछौना सहित जिले का गौरव बढ़ाया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षक आलोक गुप्ता व पूनम अवस्थी छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए पारंगत करते हैं। जिससे छात्राएं ब्लाक स्तरीय, जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। बेहतर प्रदर्शन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित की। जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सुभाषिनी-40 ने गोल्ड मेडल, उषा-23 ने गोल्ड, संजना-27, शालू-44, शांति-44 प्रभासिनी-32 ने सिल्वर प्राप्त किये। ऑल ओवर चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई ने सफल प्रतिभागियों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देखकर हौसला अफजाई की।

*कछौना, हरदोई।* विकासखंड कछौना में तैनात सफाई कर्मी ग्राम प्रधान व विभागीय अधिकारियों के संरक्षण के चलते सफाई कार्यक्रम ग्राम सभाओं में नियमित रूप से नहीं करते हैं, यहां तक सफाई कार्य परिषदीय स्कूलों में करना भी मुनासिब नहीं समझते हैं। जिसके कारण ग्राम सभा में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी से नालियां चोक हो गई है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारी तेजी से फैल रही है। जब से ग्राम सभाओं में सफाई कर्मी की तैनाती हो गई है, तब से ग्रामीण अपने आसपास के परिवेश को साफ रखने की आदत छोड़ दी है। वह पूरी तरह से सफाई व्यवस्था के लिए ग्राम सभा में तैनात सफाई कर्मी पर निर्भर है। ग्राम सभा में एक सफाई कर्मचारी तैनात है, लेकिन मजरों की संख्या काफी होती है। मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश सफाई कर्मी अधिकारियों के अर्दली ड्राइवर रसोईया कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में सेवा दे रहे हैं। वह कागजों पर ग्राम सभा में सफाई कार्य कर रहे हैं। सफाई कर्मी ग्राम प्रधान व विभागीय अधिकारियों के गठजोड़ के चलते स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं। प्रत्येक ग्राम सभा में कूड़ा घर बनाए गए हैं, जो केवल शोपीस बने हैं। संसाधनों के अभाव में घरों का निकलने वाला कूड़ा, कूड़ा घरों में पहुंचने की योजना धड़ाम हो गई है। कूड़ा निस्तारण के नाम पर केवल खानापूर्ति कर कर्तव्यों की इतिश्री की जा रही है। क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के अध्यक्ष रामखेलावन कनौजिया ने विभाग से कई बिंदुओं पर सूचना मांगी, जिससे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। सफाई कर्मियों के नाम आवंटित ग्राम सभावार उपस्थिति रजिस्टर की छाया प्रति, पेरोल रजिस्टर की छाया प्रति, ग्राम सभा की सार्वजनिक स्थल पर सफाई कर्मी का नाम व मोबाइल नंबर, ग्रामों व गलियों में सफाई व्यवस्था के रोस्टर की मांग की है। ग्रामीणों के काफी विरोध के बाद कभी-कभार सफाई कर्मी दैनिक मजदूर से सफाई कार्य कराके खानापूर्ति कर लेते हैं।

हरदोई।बाल विकास पुष्टाहार विभाग की खाऊ कमाऊ नीति के चलते योजनाओं का लाभ आम जनमानस को नहीं मिल पा रहा है। विकासखंड कछौना के अंतर्गत लगभग दो दर्जन केदो पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सेवा निवृत होने के कारण बंद चल रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य नवजात शिशु, गर्भवती महिलाओं को पोषण के माध्यम से विकास में योगदान करना है। लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते यह विभाग खुद कुपोषित है, जबकि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-नर्सरी के रूप में विकसित करने का है, परंतु अभी तक आंगनबाड़ी केंद्र अधिकांश किराए व जर्जर भवनों में संचालित हैं। इन केंद्रों पर कार्यकत्रियों व नौनिहालों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं है। कार्यकत्रियों को बैठने के लिए फर्नीचर मुहैया नहीं है। नौनिहालों के लिए मूलभूत सुविधाएं खेलकूद सामग्री टीएलएम वजन मशीन शिक्षण सामग्री पेयजल के लिए पानी की सुविधा शौचालय आदि सुविधाएं मुहैया नहीं है। आंगनवाड़ी सहायिकाओं को अच्छा प्रशिक्षण का अभाव और बेहतर माहौल न होने के कारण यह योजना केवल कागजों पर चल रही है। बाल विकास परियोजना अधिकारी मुख्यालय पर न रुककर प्रतिदिन लखनऊ से अप डाउन व मनमाने तरीके से आती हैं। जिसके कारण क्षेत्र के दर्जनों केन्द्रों पर ताला लटका रहता है। केवल पोषाहार वितरण के दिन खुलते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुष्टाहार का वितरण मन माने तरीके से किया जाता है। कई माह से केन्द्रों पर पुष्टाहार का वितरण नहीं किया गया है। 7 माह से 3 वर्ष तक, 3 वर्ष से 6 वर्ष तक, गर्भवती महिलाओं को चना दाल दलिया रिफाइंड का वितरण नहीं किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, सरकार मानव जीवन के पोषण के प्रति कितना सजग है, अभी ताजा रिपोर्ट में नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं में कुपोषण में इजाफा हुआ है। सरकार की प्राथमिकता में आंगनबाड़ी केन्द्रो को बेहतरी नहीं है। जिसका खामियाजा गर्भवती महिलाओं व नौनिहालों को विकास पर पड़ रहा है। वितरण न होने के विषय में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता सकीं, शायद कागजों में वितरण दर्शा दिया गया है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

ब्लॉक विषेशरगंज गांव सुल्तानपुर सरहदी नाम बाइक चोरी की समस्या

*पर्वतारोहण के क्षेत्र में अभिनीत की उपलब्धि अभूतपूर्व: जिलाधिकारी* *जिलाधिकारी ने सदैव किया प्रोत्साहित: अभिनीत* *कोथावां, हरदोई।* जनपद के एकमात्र पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदत्त धनराशि का चेक सौंपा गया। जिलाधिकारी ने अभिनीत को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्वतारोहण के क्षेत्र में अभिनीत की उपलब्धि वास्तव में अभूतपूर्व है। इससे जनपद का विश्व पटल पर नाम हुआ है। ऐसे युवा जनपद के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। चेक प्राप्त करने के पश्चात अभिनीत ने माननीय मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने हर समय हमको प्रोत्साहित किया। कोथावां विकास खण्ड की आन्ट-सांट ग्राम पंचायत निवासी अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद व लोगों की दुवाओं को देते हैं, वे कहते हैं कि सभी ने उन्हें सदैव प्रोत्साहित किया। माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से प्रदत्त धनराशि से उन्हें अगले पर्वतारोहण अभियान में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी के लिए वे कहते हैं कि वे सदैव युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं।