Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अयोध्या। आज दिनांक 31.10.2023 को मंगलवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर कराते हुये परेड में एक रूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस बल की दौड़ कराई गई एवं टोलीवार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दी गई।
बलरामपुर बेकिंग न्यूज
बलरामपुर बेकिंग न्यूज
बलरामपुर बेकिंग न्यूज
लव किराना एण्ड मिष्ठान भंडार में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख। खंडासा थाना क्षेत्र के अमरगंज बाजार में स्थित लव किराना एंव मिष्ठान भंडार की दुकान में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों व फायर ब्रिगेड की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया गया। बता दे कि खंडासा थाना क्षेत्र के अमरगंज तिराहे पर लव कुमार गुप्ता की लव किराना एंड मिष्ठान भंडार की दुकान स्थित है। दुकान का कामकाज समाप्त करने के बाद रोज की तरह रात को ताला बंद करके दुकान संचालक घर पर सोने चला गया। दुकान के सामने बरामदे में दुकान संचालक के पिता राम अचल गुप्ता सो रहे थे। तभी रात में बंद दुकान से धुआं दिखाई दिया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दुकान संचालक को दी गई। जिस पर दुकान खोलकर देखा तो अंदर भीषण आग लगी थी। जिसकी सूचना दुकान संचालक तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया है।
बलरामपुर बेकिंग न्यूज
विद्यालय गेट के बगल बन रही पुलिस चौकी पर विद्यालय प्रबंधक ने जिला अधिकारी से की शिकायत मिल्कीपुर अयोध्या मामला अयोध्या जनपद के थाना खंडासा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज से जुड़ा है मामला जहां पर विद्यालय के ठीक गेट के बगल बन रही पुलिस चौकी को रूकवाये जाने के संबंध में विद्यालय प्रबंधक ने जिला अधिकारी अयोध्या को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर विरोध जताया है। विद्यालय प्रबंधक ने बताया की विद्यालय की बाउंड्री वॉल से सटाकर विद्यालय के प्रवेश द्वार के पूर्व बगल में पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है जहां पर बच्चे खेलते थे तथा भविष्य में उक्त जमीन पर विद्यालय से संबंधित भवन सरकार की भावी योजनाओं के अंतर्गत बनाया जा सकता था यह निर्माण 5-6 दिनों से हो रहा है मुख्य समस्या यह है कि पुलिस चौकी के भय से बच्चे विद्यालय में आना-जाना बंद कर दे रहे हैं और बच्चे कहते हैं कि वहां पुलिस रहती है हम पढ़ने नहीं जाएंगे कहीं और नाम अलग लिखवाएंगे। प्रबंधक ने यह भी बताया कि भविष्य में विद्यालय बंद होने की संभावना प्रबल होती जा रही है विद्यालय के बगल विभिन्न कारणो से वातावरण के दूषित होने की स्थिति बनी है तथा शैक्षिक वातावरण समाप्त होता चला जाएगा जिससे विद्यालय के प्रबंधक व सहायक अध्यापक शिक्षामित्र सभी लोगों ने मिलकर आपत्ती जताई, और लिखित प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी अयोध्या को देकर बन रही पुलिस चौकी को विद्यालय से दूर अन्यत्र किए जाने की मांग की है
