सड़क ना होने से गांव के लोग परेशान हैं जितेन्द्र कुमार

कृषि सूचना तंत्र एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम रवि फसल वर्ष 2023-24 के अंतर्गत विकासखंड कछौना के सभागार में कृषि निवेश मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। जिसमें पशुपालन, कृषि विभाग हरदोई, किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। क्षेत्र के पुरुष महिला किसानों को मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन पटेल के हाथों सरसों बीज की किट निःशुल्क दी गई। इस मेले में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के वंचित किसानों के आधार अपडेट, बैंक खाता में त्रुटि, ईकेवाईसी अधिकारियों को अपडेट किया गया, जो बुजुर्ग किसान अभी तक योजना से वंचित रह गए, वह कृषि मित्र घर-घर जाकर अपडेट करेंगे। यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों ने किसानों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी में जागरूक किया गया। किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के बारे में अवगत कराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने कहा भाजपा सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है। जिससे किसान संपन्न और खुशहाल हो रहे है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है। बिचौलिए दूर हो गए हैं। कई दुग्ध डेरिया गांव गांव संचालित है, जिससे गांव में पशुपालकों को उनके दूध का सही मूल्य मिल रहा है। कृषि रक्षा प्रभारी ने किसानों से अपील की फसल अवशेष कदापि न जलाएं। फसल अवशेष जलाने से वातावरण को काफी नुकसान होता है। वायु प्रदूषण से स्वांस संबंधी बीमारी फैलती है। बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी होती है। अवशेष के जलने से भूमि में लाभदायक मित्र कीट जलकर मर जाते हैं। पराली आप गौशाला में देने पर आपको बदले में गोबर की खाद निःशुल्क मिल जाएगी। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी खरीदने पर अनुदान भी मिलता है। खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा ने कहा वर्तमान समय में कृषि कार्य में अंधाधुंध रसायन का प्रयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट होने के साथ मानव के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। कई बीमारियों का मनुष्य शिकार हो जाता है। हमें जैविक खेती की तरफ ध्यान देना चाहिए, हमें जैविक खेती की शुरुआत करनी चाहिए। यहां तक लोग दूध निकालने के लिए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। जिससे मानव स्वास्थ्य खराब हो रहा है। यूरिया के स्थान पर जैविक खाद का उपयोग करें, किसान अपने खेत की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वाइल हेल्थ कार्ड अवश्य बनवाएं, उसी के अनुपात में खाद का प्रयोग करें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज बाजरा, ज्वार, मक्का, सांवा का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है, पाचन शक्ति मजबूत होती है। मोटा अनाज कुपोषण को दूर करने में काफी सहायक है। समय-समय पर प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महा अभियान पीएम कुसुम के अंतर्गत सोलर पंप का लाभ उठा सकते हैं। हरदोई किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें एफपीओ के माध्यम से लगभग 2600 किसान कृषि कार्य में नई दिशा तय कर रहे हैं, खेती को आधुनिक तरीके से कर रहे हैं। इस गोष्ठी में कृषि रक्षा प्रभारी मंजेश कुमार, संतोष कुमार, मंडल उपाध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह, कृषि विभाग आशीष कुमार, रोहित सिंह, कमलेश कुमार, राजेश्वर वर्मा, ऋषि ब्लॉक कर्मी, पशुपालन डॉक्टर रचित पटेल सहित दूरदराज के पुरुष महिला किसानों ने प्रतिभाग किया। वही ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कृषि विभाग द्वारा प्रचार प्रसार व समय से सूचना न देने की नाराजगी जताई। जिससे काफी पात्र किसान गोष्ठी का लाभ उठाने से वंचित रह गए हैं।

मुंडेरवा चीनी मिल ने संपूर्ण तो रूधौली ने भी किया गन्ना मूल्य भुगतान

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

संडीला नगर के लखनऊ रोड स्थित यूपिका बिक्री केंद्र व नए यूपिका सामुदायिक उत्सव केंद्र का बुधवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष प्रबंध समिति यूपिका अमरेश प्रसाद कुशवाहा ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।  पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की यूपिका इस भवन में 32 साल पहले बुनकरों द्वारा कपड़ों का निर्माण करती थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यहां पर काम बंद हो जाने से यह खाली पड़ा था। यूपिका यहां पर अपना नया शोरूम के साथ ही एक उत्सव केंद्र भी खोल रही है।  इस शोरूम में बुनकरों से बने कपड़ों की बिक्री की जाएगी इसके अलावा सामुदायिक उत्सव केंद्र का उपयोग सभी सामाजिक कार्यों के लिए विशेष दर पर किराए पर दिया जाएगा।  प्रबंध निदेशक यूपिका कानपुर कैलाश प्रताप वर्मा ने बताया कि बुनकरों के सामाजिक आयोजनों पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी।  इस अवसर पर अध्यक्ष रईस अंसारी, वरिष्ठ प्रबंधक यूपिका संजय कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक लाल श्रीवास्तव व जावेद फजल, उपाध्यक्ष हफीजुद्दीन, शराफत, लोकेश सैनी सहित बुनकर समाज के लोग मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.