हादसों से नहीं ले रहे लोग सबक, बेधड़क चल रहे ट्रैक्टर ट्राली। ---थाने के समीप होकर गुजरते ट्रैक्टर ट्राली। मिर्जापुर/परौर-शाहजहांपुर (स्वतंत्र भारत) यातायात नियमों को दरकिनार कर इन दिनों मांगलिक कार्य के लिए ट्रैक्टर ट्राली में छोटे-छोटे बच्चे व महिलाएं पुरुष को भर भर के ढोए जा रहे हैं। परौर कलान रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर छोटे-छोटे बच्चे लटक कर सफर करते दिखे। ऐसे मे छोटे छोटे बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल रहे है। शाहजहांपुर कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली से हुए हादसे के बाद भी प्रशासन चेत नहीं रहा है। शाम होते ही ट्रैक्टर फर्राटे भरने लगते हैं। चाहे वह भट्ठे का कार्य हो या फिर बालू खनन का। कृषि कार्य के लिए खरीदे गए ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग कृषक परिवहन में भी धड़ल्ले से कर रहे है। छोटे-छोटे बच्चे ट्रैक्टर ट्राली से लटक कर यात्रा कर रहे हैं और प्रशासन सब कुछ देखते हुए भी मौन है। वाहन स्वामियों को हिदायत देना तो दूर की बात ।सवारी ढो रहे ट्रैक्टर ट्राली की तरफ पुलिस ध्यान तक नहीं दे रही है। जिससे लगातार हादसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जब इस संबंध में कलान एसडीएम महेश कुमार कैथल से फोन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर था।

मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी जल जीवन मिशन की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया शाहजहांपुर मिर्जापुर ब्लाक प्रमुख व खण्ड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मिर्जापुर द्वारा जल जीवन मिशन की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विकास खण्ड मिर्जापुर की तरफ से ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी व खण्ड विकास अधिकारी अरविन्द द्विवेदी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) इन्द्रजीत सिंह मिर्जापुर विकास अधिकारी मिर्जापुर में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सोशल मैपिंग एवं प्रदर्शनी के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। आयोजित कार्यक्रम में रंगोली सजाकर लोगों को जागरूक किया। सहयोगी संस्था जेपी मेमोरियल रिसर्च एवं एजुकेशनल ट्रस्ट शामिल हैं । जल जीवन मिशन से डीपीसी एवं मास्टर ट्रेनर अमित पाठक दिनेश सिंह अरुण सिंह एडीपीसी जितेन्द्र फरहन अरविन्द एवं ब्लाक से नितान्त रस्तोगी अवनीश कुमार पाठक आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

मिर्जापुर।खेत में खड़ी गेंहू की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम। क्षेत्र के गांव अतरी निजामपुर निबासी 44 बर्षीय अमर सिंह शनिवार की दोपहर को लगभग एक बजे रामगंगा नदी के किनारे खेत में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे।तभी एकदम बरसात होने लगी और अचानक गड़गड़ाहट के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुची राजस्व टीम।

Percharcha

बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लाक क्षेत्र में शनिवार को शाम आई तेज हवा बरसात के कारण 33/ 11 विद्युत उपकेंद्र दुबौलिया से जुड़ा फीडर विशेश्वरगंज फीडर की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई जिसके कारण सारी रात करीब 100 से अधिक गांव में अंधेरा छाया रहा जिससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में ही गुजरना पड़ा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मामला जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है जहां एक महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है जिसमें उसने ससुरालियों द्वारा मारपीट करने तथा पति द्वारा तीन तलाक़ देने का आरोप लगाया है तीन तलाक़ की बात सामने आने पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थाना मिर्जापुर पुलिस एसओजी टीम संयुक्त तीन मादक पदार्थ तस्करों को किया है गिरफ्तार जिनके कब्जे से मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद हुई है

Percharcha