मिर्जापुर।खेत में खड़ी गेंहू की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम। क्षेत्र के गांव अतरी निजामपुर निबासी 44 बर्षीय अमर सिंह शनिवार की दोपहर को लगभग एक बजे रामगंगा नदी के किनारे खेत में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे।तभी एकदम बरसात होने लगी और अचानक गड़गड़ाहट के साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुची राजस्व टीम।