अभिलेखों में नहीं बचा प्राचीन पक्का कुआं औंग, फतेहपुर। औग कस्बे में नेशनल हाईवे तथा राजस्व लेखपाल की मानें तो इस कस्बे का विख्यात प्राचीन पक्का कुआं अब अभिलेखों में नहीं बचा है । बताते चले कि फोर लेन और सिक्स लेन निर्माण के लिए भारत सरकार ने दोनों तरफ 25-25 मीटर जमीन का अधिग्रहण किया और उपरोक्त कुआं का 75 प्रतिशत हिस्सा अधिग्रहण की चपेट में आ गया इसलिए कुआं पूर्ण रूप से समाप्त मान लिया गया है। क्षेत्र में तैनात रहे लेखपाल अभिषेक शिवहरे के मुताबिक उक्त कुआं नेशनल हाईवे की अधिगृहीत भूमि 25 मीटर के अन्तर्गत है जिसे शीघ्र ही हटाया जाएगा इसके अतिरिक्त आसपास की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को गिराकर हाईवे तथा चकमार्ग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की आवश्यकता है तभी इस कस्बे के विवाद कुछ हद तक खत्म हो सकते हैं। आसपास के लोगों के अवैध कब्जे को बचाने के लिए कुएं को हाईवे ने हाथ नहीं लगाया है क्योंकि यदि कुआं हटाया जायेगा तो सरकारी जमीन की गाटा संख्या 782 में अवैध रूप से बनी 15 दुकानें तथा छः मकानों को भी ध्वस्त करना पड़ेगा इन्हीं को बचाने के लिए कुएं के ढांचे को किसी भी अधिकारी ने उसकी ओर देखा तक नहीं है । ग्रामीणों का कहना है कि उपरोक्त अवैध कब्जों पर अधिकारियों की ममता इतनी अधिक है जैसे नवजात शिशुओं के प्रति मां की होती है।

डीएम के आश्वासन के बाद रद्द हुआ सीमेंट परियोजना के स्थानांतरण का फैसला फतेहपुर। रंगदारी माँगने के चलते बंद होने जा रही सीमेंट फैक्ट्री के मामले को जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया हैं। डीएम ने तत्काल मामले की जाँच के लिए टीम का गठन किया हैं। डीएम ने टीम को जाँच कर कार्यवाई के आदेश दिए हैं। बताते चले कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव में खुल रही सीमेंट प्लांट के अधिकारियो को स्थानिय लोग झूठे मुक़दमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी मांगते थे। इतना ही नहीं कुछ लोग किसानो को आगे कर दलाली और झूठे आरोप लगाते थे। जिससे ऊब कर फैक्ट्री के अधिकारियो ने डीएम को एक पत्र देकर फैक्ट्री का काम रोकने और परियोजना को स्थानांतरित करने की सूचना दी। जिसको तत्काल डीएम ने संज्ञान में लेते हुए जांच के लिए टीम का गठन किया और ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाई के आदेश दिए हैं। फैक्ट्री के अधिकारी धर्मेंद्र पाण्डेय ने बताया कि डीएम के आश्वासन के बाद फैक्ट्री स्थानांतरण का फैसला निरस्त कर दिया गया हैं। डीएम की देख रेख में आगे फैक्ट्री का काम किया जायेगा।

बिना नम्बर प्लेट के सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा फतेहपुर। जहानाबाद कस्बा के मुगल रोड हाईवे में सवारियों को बैठालकर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के आ रहे ई-रिक्शा के पलटने से एक सवारी गंभीर रूप से घायल, चालक सहित अन्य सवारियां सुरक्षित। जानकारी अनुसार जहानाबाद कस्बा में 6 जनवरी 2024 दिन शनिवार को दोपहर में कापिल की ओर से ई-रिक्शा में आधा दर्जन लगभग सवारियों को बैठाल कर रिक्शा चालक पिंटू पुत्र मनोज निवासी छोटी कापिल थाना जहानाबाद फतेहपुर आ रहा था। जब वह मुगल रोड हाईवे से लालूगंज बाजार की ओर जा रहा था जैसे ही शहीद माल्टा स्कूल मोड़ के समीप पहुंचा तो ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से रिक्शा में बैठा राजेंद्र पुत्र चुन्नीलाल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम किशनपुर कपिली थाना जहानाबाद फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, चालक सहित अन्य सांवरियो को चोट नहीं आने से सुरक्षित रही और गंभीर घायल अवस्था में राजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार दौरान गंभीर हालत देख रेफर किया। बताया जाता है कि ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के ही धड़ल्ले से मुख्य मार्गाे पर सवारियों को बैठालकर फर्राटे भरकर आवागमन दौरान यह मार्ग दुर्घटना हो गई है और ऐसे ही अनगिनत बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट व विभाग द्वारा रिक्शा वाहन पर तख्ती पास को बिना लगाए ही लापरवाही बरतते हुए मुख्य मार्गाे पर ई-रिक्शा को चालकों द्वारा दौड़ाया जा रहा है, विभाग को ऐसे लापरवाह लोगों पर ठोंस कदम उठाने होंगे, जिससे आवागमन दौरान राहगीर सहित सवारियां भी सुरक्षित रहें।

आपदाओं से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान पंचायत सहायक आशा बहु को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों ने अब आरपार की लड़ाई का किया ऐलान

यूपी में जनवरी महीने में शुरू हुई कड़ाके की ठंड अभी भी जारी है मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.