संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनी समस्याएं खागा, फतेहपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की लगभग 123 प्रार्थना पत्रों में मौके पर लगभग 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। और शेष शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिया गया। खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की आयी हुई शिकायतों को निस्तारण करते हुए उपजिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की आयी 123 शिकायतों में मौके पर गंभीरता से लेते हुए 6 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण किया गया है। और इन्होंने बताया कि शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के जिम्मेदाराना लोगों को निर्देशित किया गया है।तथा इन्होंने बताया कि सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस, विद्युत आपूर्ति व जन निगम से सम्बोधित पायी गयी थी। वही उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने राजस्व से सम्बन्धित आयी शिकायतों को हल्का लेखपालों को अतिशीघ्र निस्तारण करने हेतु आदेशित किया। और इन्होंने कहा कि पूर्व में लाम्बित शिकायतों को टीम के माध्यम से तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिया। इसी प्रकार तहसीलदार जगदीश सिंह ने आए हुए सभी फरियादियों के शिकायतों को निस्तारण हेतु लेखपालों को दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्र अधिकारी बृजमोहन राय, तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार शशांक राय एवं ओम प्रकाश, विद्युत एसडीओ दीपक सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष पांडेय, चकबंदी अधिकारी अनिल गौतम, खखरेरू नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राज कुमार, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह व अजय कुमार, तिवारी, वन अधिकारी विवेक शुक्ला, एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव, पूर्ति अधिकारी हरीश रावत व भास्कर मिश्रा, नगर पंचायत धाता अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी, एसडीएम स्टोनो शैलेंद्र कुमार, राजस्व कुलदीप उत्तम, ज्ञानेंद्र कुमार, मनोज कुमार,कमल, एडीओ (एजी) देवेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, संदीप कुमार, ए आरपी नवल किशोर वर्मा व चमन यादव सहित सभी थानों के एस आई एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी लार्निग लैब का ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन फतेहपुर। हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत हसवा कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को दोपहर हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने नवनिर्मित लर्निंग लब आंगनबाड़ी केंद्र लोकार्पण किया गया। लर्निंग लब विकास खंड हसवा में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में स्थापित की गई है। जहां बच्चों के मानसिक बौद्धिक एवं शारीरिक विकास हेतु विभिन्न तरह की चित्रकारी एवं ज्ञानवर्धक चित्रकार का निर्मित कराई गई है। जिससे बच्चों का विकास हो सके एवं इस मॉडल आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र को विकसित किया गया। जिससे विकास खंड हसवा के समस्त आंगनबाड़ी केदो पर बच्चों के ज्ञानवर्धक चीजों का उपलब्धता सुनिश्चित हो सके एवं आंगनबाड़ी केंद्र साफ सुथरा सुसज्जित एवं बच्चों की पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उत्पन्न हो सके। वही सीडीपीओ ने बताया कि नवनिर्मित लैब में पासिन पुरवा आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रथम एक हजार दिवस का कोना स्थापित किया गया है।जिसमें जन्म से लेकर 2 वर्ष तक के बच्चों को मानसिक विकास के लिए बच्चों के साथ हम कौने- कौने से बच्चों को खेल सकते हैं। इस प्रकार के खिलौना को हम प्रदर्शित किया गया है और आंगनबाड़ी केंदो में आने वाली लाभार्थियों को इन केंद्र में प्रदर्शित खेल खिलौने से सीख कर अपने बच्चों को मानसिक विकास के लिए इस प्रकार के खिलौना का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर हसवा ब्लॉक प्रमुख एवं सीडीपीओ अरविंद कुमार खंड शिक्षा अधिकारी जय सिंह हा एवं एडीओं पंचायत कौशलेंद्र सिंह आईएसबी धर्मपाल सोनी हसवा ग्राम प्रधान राशिद रईश राईन एवं मुख्य सेविका अनिता कुमारी ,फूल कुमारी, एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री नितिन सिंह गीता देवी, सुखदा सिंह, पिंकी देवी, किरन देवी, चंद्रलता, ज्ञान मती सुमेरकली एवं सहायिका पूनम देवी एवं अन्य दीपक तिवारी, राजू मौर्य, जावेद, अनामिका देवी अहमद, जयरकन, सभी उपस्थित रहे।
अवैध निर्माण पर कार्यवाही: लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 30 रो हाउस किए सील
मायावती ने अखिलेश यादव को गिरेबान में झांकने की दी नसीहत
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन तैनात होंगे 30 हजार जवान, 7 सुरक्षा एजेंसियों ने डाला डेरा
Transcript Unavailable.
अधिकारियों ने बंद मिलो के रखरखाव के नाम पर किया 20 करोड़ का घोटाला, जीएम और सचिव पर एफआईआर दर्ज
अयोध्या में इन चीजों पर रहेगी रोक, राम मंदिर में एंट्री के बने नियम
अभेद्य होगा अयोध्या का आसमान, सरकार तैनात करेगी एंटी ड्रोन सिस्टम
हवाओं में जलन बरकरार, धूप के साथ हुई दिन की शुरुआत
