पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अभ्यास वर्ग का आयोजन वीआईपी रोड स्थित एक विद्यायल में किया गया जहाँ अभ्यास वर्ग प्रथम सत्र में विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र ने बताया कि सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद आज प्रभु राम का भव्य मंदिर बन रहा है हम सभी को इस पुण्य अवसर पर एक पेड़ प्रभु राम के नाम का लगाना चाहिए,वही द्वितीय सत्र में प्रांत आईवीओ (स्वयंसेवी संस्थान) प्रमुख स्मिता सिंह ने संगठन की उपादेयता एवं ध्येय बिंदुओं का विस्तार से विवरण दिया एवं पर्यावरण में मूलभूत सुधारो के लिए योगदान देने के लिए सभी से आग्रह किया, अभ्यास वर्ग के अंतिम सत्र में सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने घरों को हरित घर बनाने का संकल्प लिया तत्पश्चात नगर कार्यवाह नीरज जी द्वारा जिला समिति की घोषणा की गई शैक्षिक संस्थान प्रमुख शिवम अग्रहरि, सह शैक्षिक संस्थान प्रमुख प्रखर शुक्ल, धार्मिक संस्थान प्रमुख कुलदीप तिवारी, धार्मिक सह संस्थान प्रमुख अतुल अवस्थी, आईवीओ प्रमुख लोकेश त्रिपाठी, सह आईवीओ प्रमुख प्रशांत पाटिल, नारी शक्ति प्रमुख वैशाली शिवहरे, सह नारी शक्ति प्रमुख गुड़िया सविता, पेड़ उपक्रम प्रमुख आचार्य रामनारायण, पानी उपक्रम प्रमुख अजीत, पानी उपक्रम सहप्रमुख अखिलेश सिंह, पॉलीथीन उपक्रम प्रमुख प्रवीण प्रसून बनाए गए। इस अवसर पर अरविंद सिंह,अरविंद नारायण मिश्र, सुमित तिवारी, अभिषेक कश्यप, संजय सिंह, रजनीश तिवारी, धनंजय पांडे, श्रेय शुक्ल, मातृशक्ति लक्ष्मी एवं रमन तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। वर्ग का संचालन जिला संयोजक विवेक मिश्र ने किया।
Transcript Unavailable.
मौधा। खानपुर थानाक्षेत्र के गौरपारा गांव में युवती की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने बिना किसी को जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासिनी युवती की शुक्रवार की दोपकर करीब 2 बजे संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। इसके बाद फौरन परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
गाजीपुर। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के लिए जिला प्रशासन ने सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड व गलन के चलते जिलाधिकारी के आदेश के बाद बीएसए हेमंत राव ने 7 से आगामी 14 जनवरी तक के लिए जिले के सभी कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी व निजी स्कूलों में बच्चों का शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश दिया है। सभी स्कूलों को कड़ाई से इस आदेश का पालन करने को कहा है।
करंडा। थानाक्षेत्र के चहारन चट्टी पर अज्ञात बोलेरो ने बाईक सवार युवक को रौंद दिया, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक बुरी तरह से घायल हो गया। खिजिरपुर निवासी 19 वर्षीय विकास राम पुत्र सुभाष राम चोचकपुर से आ रहा था, तभी चहारन चट्टी सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिसमें उसकी मौत हो गयी। वहीं पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। मृतक विकास तीन भाइयों व 3 बहनों में सबसे छोटा भाई था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई शैलेश व कैलेश सहित बहनों व मां नीलम देवी का रोरोकर बुरा हाल था। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बाबत एसओ रामसजन नागर ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
गाजीपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कर्मठ कार्यकर्ता व सादात क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के ईमानदार, मिलनसार ,मृदुभाषी, दलित विधायक गामा राम के दुखद निधन की सूचना से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर व्याप्त है। उनके दुखद निधन की सूचना जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी श्री सुनील राम ने दी है, उन्होंने बताया कि विधायक जी वृद्ध थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सूचना के अनुसार आज ही दिनांक 4 जनवरी 2024 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक गामा राम शास्त्री जी का हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई है, जो देवकली ब्लाक के रामपुर माझा ग्राम पंचायत के मूल निवासी थे, और वह सादात विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सन 1991/92 में विधायक रह चुके हैं। उनके मृत्यु की खबर सुनकर सारे कांग्रेसी स्तब्ध है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने लंका स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई दो मिनट का मौन रखबकर मृतात्मा के पार्टी शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। सुनील राम ने बताया कि आदरणीय विधायक गामा राम शास्त्री जी एक ईमानदार व कर्मठ विधायक होने के साथ जन नेता थे, उनकी मृत्यु से समस्त कांग्रेस परिवार दुखी है, इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके परिजनों के साथ है। शहर अध्यक्ष सुनील राम ने शोक श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके मोक्ष की ईश्वर से प्रार्थना की तथा इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रिका सिंह, हामिद अली, दिनेश कुमार ,मृत्युंजय कुमार, सती राम सिंह, शैलेंद्र सिंह, आलोक यादव, राघवेंद्र जी, बृजेश राम आदि लोग उपस्थित रहे ।
जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सी.इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। फतेहपुर जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सी.इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण समय से संबंधित विभाग करे। आवेदन डिफाल्टर श्रेणी में नहीं आने पाए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद के तहत प्राप्त आवेदनों को उद्योग लगाने के लिए ऋण मुहैया कराया जाय, साथ ही पूर्व में जो आवेदन प्राप्त हुए थे और जो अस्वीकृत कर दिए गए है, आवेदनों का कारण स्पष्ट की रिपोर्ट समिति मेरे समक्ष प्रस्तुत करें, साथ ही आवेदनकर्ता को जिन प्रपत्रों की आवश्यकता हो बैंकर्स एक ही बार में बता दे, जो आवेदन लंबित है उनका क्या समय निर्धारित है और किस कारण से लंबित है की रिपोर्ट से अवगत कराए । उन्होंने कहा कि योजनाओ में बैंकर्स द्वारा आवेदको के ऋण स्वीकृत हो गए है और वितरण हेतु अवशेष है जल्द से जल्द वितरण कर रिपोर्ट से अवगत कराए। उद्यमियों द्वारा उठाई गई शिकायतो का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग के साथ नियमानुसार हल कराए। उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को निर्देशित किया कि उद्यमियों के साथ प्रदूषण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन कराए जिससे उद्यमियों के प्रदूषण से संबंधित समस्याओं का निस्तारण शासन द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार हो सके। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में श्रमिको के लिए स्वयं सहायता समूहो से कैंटीन का संचालन कराया जाय, के लिए उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त स्वतः रोजगार से समन्वय बनाकर जिन औद्योगिक इकाइयों में कैंटीन का संचालन करना है का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराए। औद्योगिक इकाइयों के श्रमिको के लिए डिस्पेंसरी का संचालन कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी एवं यूपीसीडा के पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करे। औद्योगिक इकाइयो मलवा के लिए एक फायर स्टेशन बनाने के लिए यूपीसीडा एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर स्टेशन के लिए शासन स्तर पर पत्राचार करे। उन्होंने कहा जनपद में उद्योग लगाने के लिए जो एमओयू हस्ताक्षर किए गए है, उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में समस्या आ रही है, के लिए अलग से बैठक कराने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए। उद्यमियों की जीएसटी वापसी की जो समस्या है को सहायक आयुक्त वाणिज्य कर एवं संबंधित विभाग से कार्यवाही पूरी कर जीएसटी वापसी का कार्य किया जाय। उन्होंने उद्यमियों से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को गोद लेने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि क्षय रोगियों को गोद लेते हुए उपचाराधीन रोगियों को पोषण किट उपलब्ध कराए ताकि क्षय रोगियों की विशेष देखभाल की जा सके जिससे कि पूर्णतया रोगमुक्त होकर अपना बेहतर कर सके और जनपद टीबी मुक्त हो सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, बिंदकी अनिल यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह, उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान सिंह, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, विद्युत, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, एनएचआई, जिला सूचना अधिकारी, उद्यमी सतेन्द्र सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, अध्यक्ष व्यापार मंडल, कुंवर मदन गांधी संयोजक आई0आई0ए0, प्रदेश उपाध्यक्ष उ0प्र0 रईस मिलर्स एसोसिएशन गोविन्द बाबू टाटा, उद्यमी मनोज गांधी सहित अधिकारीगण एवं उद्यमी बन्धु उपस्थित रहे।
भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मरीजो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण खागा, फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी सी.इंदुमती के मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड हथगाम के ग्राम पंचायत-कोतला, पैगंबरपुर रिकौहा, ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-बरार, गाजीपुर, ब्लॉक अमौली के ग्राम बुढ़वा, शिवपुरी, ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत-किशुनपुर कपली, मिर्जापुर मकरंदपुर, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत समसपुर, नरैंचा, ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत गौसपुर, रजीपुर, ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत श्यामपुर, मोहन अलीपुर, ब्लाक भिटौरा के ग्राम पंचायत लालीपुर, मोहम्मदीपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कैम्प/प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। ब्लॉक विजयीपुर के ग्राम पंचायत-बरार व गाजीपुर में विधायक कृष्णा पासवान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया । उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी की गाड़ी पूरे जिले के हर ब्लॉक के हर ग्राम पंचायत में पहुंच रही है, मुझे खुशी हो रही जिसके माध्यम से जो लाभार्थी तहसील नहीं पहुंच सकते अधिकारियों के पास नहीं पहुंच सकते अधिकारी मौके पर पहुंच कर उनका पंजीयन कराकर लाभ मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाई। बच्चो को खीर खिलाकर अन्नप्रासन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर पोषण किट दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को यथा-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय, घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के स्वीकृत प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान बरार लोकनाथ पाल, बुन्देलखण्ड राष्टीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, श्याम यादव, शुभम ठाकुर, सुधीर सिंह, पंकज पाल, अनिल पटेल, रामौतार पाल, कन्हैया पटेल के अलावा गाजीपुर में प्रधान गोर्बधन निषाद आदि समस्त पार्टी कार्यकर्ता तथा भारी संख्या में क्षेत्र के दर्शक मौजूद रहे।
कड़ाके की ठंड में विधवाओं व दिव्यांगों को बंाटे कंबल फतेहपुर। संस्था श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर द्वारा सह संस्थापक राम गोपाल जी की नवी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। साथ ही हॉड कपाऊ जानलेवा सर्दी में पात्र वृद्धों, गरीबों, दिव्यांगों तथा विधवाओं का सम्मान कर कम्बलों का वितरण व भंडारे का आयोजन बालाजी के मंदिर ढकोली फतेहपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामगोपाल जी के चित्र में माल्यार्पण से किया गया। साथ ही बालाजी के मंदिर ढकोली फतेहपुर में ब्रह्मलीन पुजारी के चित्र में माल्यार्पण किया गया। हाड कपाऊ जानलेवा सर्दी में बचाव हेतु वृद्धों, गरीबों, दिव्यांगों तथा विधवाओं को कंबल वितरण किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक सीताराम यादव ने कहा कि परमात्मा सब को सब कुछ नहीं देता है कुछ लोगों को देता है तो वह यह सोच कर देता है कि अगर इनके हाथों को मजबूत करूंगा तो यह गरीब असहाय और मजबूर लोगों की मदद करेगा। जिससे हम सबको असहाय लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। वह इंसान किस काम का जो किसी के काम ना आ सके। उपाध्यक्ष डॉक्टर वकील अहमद ने कहा कि अगर कुछ पाने की हसरत है तो पहले देना सीखो इसी फार्मूले पर चलते हुए हमारी संस्था ऐसे ही विशेष लोगों की सेवा में लगा हुआ है। कहते हैं कि कुदरत अपने काम के लिए कुछ खास लोगों को चुनती हैं। किसी शायर ने कहा कि मिटा दे अपनी हस्ती को अगर कुछ मर्तबा चाहे दाना खाक में मिलकर गुलदृओदृ गुलजार होता है। अध्यक्ष स्वामी श्यामलाल कंचन जी ने कहा कि मानव सेवा की सर्वाेत्तम सेवा है। आये हुए अतिथियों व भक्तो का अभार व्यक्त किया। इस शुभ अवसर पर मनीष कुमार सिंह, राजकरण, अनुज कुमार, रमेश, अर्जुन सिंह, देशराज, हमीद, मनीष सिंह यादव, महेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, सुमन देवी, ओम लता, सावित्री, चंदा देवी, रामादेवी, चंद्रपाल, वीरेंद्र, हरिपूजन, पद्मा, छेदी चंद्र कली शीला ब्रज रानी फूल कली व कृष्ण देवी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सीपीएस में संस्कृति उत्सव कार्यक्रम आयोजित फतेहपुर। पीएमश्री राजकीय इण्टर कालेज प्रधानाचार्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव 2023-24 के अंतर्गत लोक संस्कृति, लोक गायन, लोक परंपरा के संवर्धन के लिए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की ओर से जनपद के तहसील स्तर के प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था। तहसील स्तर से चयनित प्रतिभागियों की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया। संस्कृति उत्सव का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर शिव पूजन द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय से चयनित संस्कृति उत्सव जनपद के संयोजक शैलेंद्र मधुर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमा कांत सिंह तथा प्रबंधक, चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल प्राची श्रीवास्तव ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव पूजन द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने हमारी भारतीय संस्कृति को जीवंत करने का काम किया है। संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित संस्कृति महोत्सव के संयोजक शैलेंद्र मधुर ने कहा कि लोक संस्कृति लोक गायन तथा लोक कला को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार का यह कदम लोक संस्कृति लोक कलाकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह ने कहा कि महोत्सव से हमारी संस्कृति को बल मिला है। जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों द्वारा मण्डल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा। चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की प्रबंधक प्राची श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। उक्त संस्कृति पर्व में तहसील स्तर से चयनित सभी प्रतिभागी लोक कलाकार तथा जनपद के विद्यालय के लोक कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से आये हुये दर्शकों को अहह्लादित किया। उक्त संस्कृति पर्व में लोक कलाकारों द्वारा लोकगायन, वाद्य यन्त्र, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य की विभिन्न विधाओ की मनमोहक प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाओ ने किया।
