बिना नम्बर प्लेट के सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा फतेहपुर। जहानाबाद कस्बा के मुगल रोड हाईवे में सवारियों को बैठालकर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के आ रहे ई-रिक्शा के पलटने से एक सवारी गंभीर रूप से घायल, चालक सहित अन्य सवारियां सुरक्षित। जानकारी अनुसार जहानाबाद कस्बा में 6 जनवरी 2024 दिन शनिवार को दोपहर में कापिल की ओर से ई-रिक्शा में आधा दर्जन लगभग सवारियों को बैठाल कर रिक्शा चालक पिंटू पुत्र मनोज निवासी छोटी कापिल थाना जहानाबाद फतेहपुर आ रहा था। जब वह मुगल रोड हाईवे से लालूगंज बाजार की ओर जा रहा था जैसे ही शहीद माल्टा स्कूल मोड़ के समीप पहुंचा तो ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से रिक्शा में बैठा राजेंद्र पुत्र चुन्नीलाल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम किशनपुर कपिली थाना जहानाबाद फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, चालक सहित अन्य सांवरियो को चोट नहीं आने से सुरक्षित रही और गंभीर घायल अवस्था में राजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार दौरान गंभीर हालत देख रेफर किया। बताया जाता है कि ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के ही धड़ल्ले से मुख्य मार्गाे पर सवारियों को बैठालकर फर्राटे भरकर आवागमन दौरान यह मार्ग दुर्घटना हो गई है और ऐसे ही अनगिनत बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट व विभाग द्वारा रिक्शा वाहन पर तख्ती पास को बिना लगाए ही लापरवाही बरतते हुए मुख्य मार्गाे पर ई-रिक्शा को चालकों द्वारा दौड़ाया जा रहा है, विभाग को ऐसे लापरवाह लोगों पर ठोंस कदम उठाने होंगे, जिससे आवागमन दौरान राहगीर सहित सवारियां भी सुरक्षित रहें।