कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांग पर जिलाधिकारी को सौंपते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश आज अपराध की आग में जल रहा है अपराधी बेवकूफ होकर दिन प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं वर्ष 2023 की एनसीआरबी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है इसी रिपोर्ट के अनुसार भारत में होने वाले अपराधों में 15% अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं राज्यपाल को अवगत कराते हुए बताया कि हालात कितने बत्तर हो गए हैं इसे इसे ही समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिनांक 2 नवंबर को आईआईटी भु की छात्रा की तीन भाजपा के युवाओं द्वारा बेवकूफ होकर जबरन गन पॉइंट पर नग्न वीडियो बनाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया 5 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज एवं 8 नवंबर को पिर्ता द्वारा भी उनकी पहचान कर लेने और आरोपियों की पोस्ट होने के बावजूद भाजपा सरकार द्वारा उन्हें की नीयत से मध्य प्रदेश चुनाव में भेज दिया गया आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने क्यों लग गए इस पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक है कि क्या पांच राज्यों में चुनाव के कारण भाजपा आरोपियों को बचा रही थी अगर छात्रों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का इस मामले दबाव नहीं होता तो शायद ही आरोपी पकड़े जाते यह स्पष्ट रूप से संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और दुर्भाग्य तो यह है कि यह घटना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है इस घटना को अंजाम देने वाले भारतीय जनता पार्टी के ही पदाधिकारी हैं राज्यपाल से हमारी मांग है कि उपरोक्त तथ्यों को मध्य नजर रखते हुए हम कांग्रेस जन आपसे मांग करते हैं कि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए वाराणसी की बेटियों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना के लिए देश की बेटियों से माफी मांगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा घटना में भाजपा से संबंधित लोग शामिल है कहने पर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का यह कथन बाद में सच साबित हुआ अतः उनके ऊपर 10 मुकदमे को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए इस मौके पर सुधाकर अवस्थी चंद्र प्रकाश लोधी शिवाकांत तिवारी आलोक लोधी अशोक कुमार शुक्ला श्रीमती संतोष कुमारी शुक्ला हेमलता पटेल शाहिद तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे

प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा प्रशिक्षण एवं भ्रमण हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सी० इंदुमती ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया फतेहपुर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एकस्टेंशन(आत्मा)योजनान्तर्गत वर्ष 2023–24 में कृषि विभाग, फतेहपुर के तत्वाधान में राज्य स्तरीय कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण के तहत प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति, फतेहपुर के माध्यम से 55 किसानों को भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर एवं चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर तथा 60 किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां चित्रकूट व दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट स्थित ग्रामीण उद्यमिता केन्द्र व आरोग्य धाम के साथ ही बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा प्रशिक्षण एवं भ्रमण हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सी० इंदुमती ने कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा एवं यमुना नदी के दोआबे में होने से जनपद में गेंहू, धान, दलहनी व तिलहनी तथा सब्जी एवं केला तथा विभिन्न प्रकार की औद्यानिक फसलों का उत्पादन होता है, किसानों को कुशलतापूर्वक खेती की तकनीकी की जानकारी के लिए कृषि संस्थानों में भेजा जा रहा है, जिससे किसानों को मृदा सुधार, सिंचाई व मल्विंग तथा प्राकृतिक कृषि एवं फसलों की विभिन्न प्रजातियों की उन्नतिशील किस्मों व फसलों में रोग कीट नियंत्रण तथा कटाई उपरान्त भण्डारण के साथ ही मूल्य संवर्धन की जानकारी मिलेगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि सम्भव है, इसलिए किसान इन संस्थानों से जानकारी प्राप्त कर अन्य किसानों को भी अपने गांव पडोस में जानकारी दे। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने कहा कि गांव में खाद्य प्रसंस्करण हेतु उत्पाद बनाने के लिए सभी प्रकार के अनाज, मोटे अनाज एवं सब्जी व फल उपलब्ध है उनके प्रसंस्करण एवं साफ सफाई तथा पैकिंग कर अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है फसलों के साथ ही मशरूम उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन इत्यादि की जानकारी किसानों को दी जायेगी जिससे किसानों एवं उनके परिवार के बेरोजगार युवाओं के आय का स्रोत बन सकता है। भ्रमण कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के सचिव उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि इन भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यकम से संस्थानों के फार्म भ्रमण में कृषि की नई तकनीक प्रत्यक्ष देखने को मिलती है जिसे किसान अपनाकर उत्पादन में वद्धि करने के साथ ही अन्य किसानों के लिए माडल बनते हैं जिसे देखकर अन्य किसान भी अपनाते हैं, इन कृषक भ्रमण कार्यक्रमों से किसानों के उत्साह में भी वृद्धि होती है। भ्रमण दल में शिवप्रताप सिंह, मान सिंह व भानुप्रताप सिंह, भैयालाल तथा रामेश्वर सिंह, सुरेश एवं रामचन्द्र व होरीलाल आदि भ्रमण कर रहे हैं।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के महिमाखेड़ा मजरे अहिंडर निवासिनी गुड्डी देवी अपने पति गुड्डू के साथ गहदो चौराहे पर स्तिथ बैंक बुधवार को रुपए निकालने गई थी। तीन हजार रुपए निकालकर वह अपने पति के साथ घर जा रही थी। आरोप है की एक महिला समेत तीन लोग रास्ते में मिले और रुपए छीन लिए और मारा पीटा भी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

मंगलवार को मलिहाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे में मजदूरी के रुपए लेने गई युवती से दुकानदार ने गाली गलौज करते हुए छेड़खानी की थी। पीड़िता ने इसकी तहरीर मलिहाबाद थाने पर जाकर दी थी जिस पर पुलिस ने दुकानदार आरोपी अंकुर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को आरोपी अंकुर गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को मलिहाबाद तहसील परिसर में एसडीएम मलिहाबाद ने ईवीएम मशीन लगाकर मतदाताओं को जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। एसडीएम मीनाक्षी पांडे ने बताया कि यह अभियान गांव गांव चलेगा। सभी लोगों को हर जानकारी वोट करने के लिए दी जाएगी।

'इत्रनगरी' के इत्र से महकेगा श्रीराम का धाम

शीतलहर के चलते बढ़ाई गईं छुट्टियां

आज से शुरू हुए प्राइमरी शिक्षकों के जिले के अंदर परस्पर तबादले

यूपी में 35 सीटें लेने के लिए अड़ी कांग्रेस

घने कोहरे में लिपटा प्रदेश, पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन