रहीमाबाद थाना क्षेत्र के महिमाखेड़ा मजरे अहिंडर निवासिनी गुड्डी देवी अपने पति गुड्डू के साथ गहदो चौराहे पर स्तिथ बैंक बुधवार को रुपए निकालने गई थी। तीन हजार रुपए निकालकर वह अपने पति के साथ घर जा रही थी। आरोप है की एक महिला समेत तीन लोग रास्ते में मिले और रुपए छीन लिए और मारा पीटा भी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।