मंगलवार को मलिहाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे में मजदूरी के रुपए लेने गई युवती से दुकानदार ने गाली गलौज करते हुए छेड़खानी की थी। पीड़िता ने इसकी तहरीर मलिहाबाद थाने पर जाकर दी थी जिस पर पुलिस ने दुकानदार आरोपी अंकुर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को आरोपी अंकुर गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।