बुंदेलखंड की महिलाओं को सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने कार्यालय विकास खण्ड ऐरांया का औचक निरीक्षण फतेहपुर मुख्य विकास अधिकारी महोदय सूरज पटेल ने कार्यालय विकास खण्ड ऐरांया का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत, आई०एस०बी०, कृषि, सहकारिता) व अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की पत्रावलियों का अवलोकन किया, मनरेगा योजनार्न्तगत पत्रावलियों का रख-रखाव उचित ढंग से नहीं पाया गया जिस पर खण्ड विकास अधिकारी ऐरायां को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । परिसर में स्थित सहायक विकास अधिकारी, पंचायत के कार्यालय में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की पत्रावलियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिये । खंड विकास अधिकारी को नयी अलमीरा बनवाकर पत्रावलियों को संरक्षित कराने हेतु निर्देश दिए। साथ ही नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहते हुये जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिये गये। साफ-सफाई संतोषजनक रही। इस मौके पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एवं अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, फतेहपुर उपस्थित रहे।

ढोल नगाड़े शंखनाद एवं जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी गांव की गलियां _भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बांटे गए निमंत्रण पत्र एवं अक्षत_ फतेहपुर खागा अयोध्या धाम में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण विकासखंड विजयीपुर के पहाड़पुर गांव में बड़ी धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम व लक्ष्मण जी के स्वरूप के साथ ढोल नगाड़े व शंखनाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक विश्वहिंदू परिषद जिला मंत्री संयोजिका सुधा मिश्रा जी मध्यम जी रंजन जी हीरा उपाध्यक्ष आशुतोष जी जिला प्रचारक चंदन जी शर्तेंदु जी योगेंद्र जी मनोज जी अवधेश मिश्रा राज दिक्षित सीतान्शू कृष्ण कुमार अरविंद मोहित मृत्युंजय एवं सभी राम भक्तों ने मिलकर पहाड़पुर के समाजसेवी व पत्रकार राजीव त्रिवेदी एवं प्रमोद त्रिवेदी के नेतृत्व में घर-घर आमंत्रण पत्र दिया गया गली गली में प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण जी के प्रतीक की महिलाओं ने आरती उतार कर बंदना किया राम भक्तों द्वारा सभी ग्राम वासियों को 22 जनवरी को अपने-अपने घरों को रंगोली झलरो से सजाकर अपने-अपने घरों में उत्सव मनाने का निवेदन किया अक्षत कलश यात्रा के दौरान राम भक्तों द्वारा सभी मंदिरों में पहुंचकर पूजन व बंदन किया गया लेकिन भक्तों के अनुरोध के बावजूद ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण मंदिरों की साफ सफाई की व्यवस्था लाचर प्रतीत हुई।

जिला भूमि संरक्षण समिति / वाटरशेड कम डेटा सेन्टर (W.C.D.C.) समिति की बैठक सम्पन्न फतेहपुर जिलाधिकारी श्रीमती सी.इंदुमती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गाँधी सभागार में जिला भूमि संरक्षण समिति / वाटरशेड कम डेटा सेन्टर (W.C.D.C.) समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक का मुख्य एजेण्डा पी०एम०के०एस०वाई० जलागम विकास घटक (2.0) के तहत भूमि संरक्षण इकाई (राष्ट्रीय जलागम) को विकास खण्ड-अमौली में 4750हे0 क्षे० तथा भूमि संरक्षण इकाई ई०ई०सी० खागा को विकास खण्ड धाता में 2726 हे0 क्षे० सीमाकृत किया गया है। उपरोक्त परियोजनाओं में जल एवं भूमि संरक्षण, उत्पादन प्रणाली तथा आजीविका संवर्धन कम्पोनेट में धनराशि व्यय किये जाने का प्राविधान है यह योजना उ०प्र० के परती भूमि विकास विभाग द्वारा संचालित है जिसका क्रियान्वयन कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा कराया जा रहा है यह योजना प्रदेश के 34 जनपदों में कुल 51 क्लस्टर में चलाई जा रही है, जनपद फतेहपुर में परियोजना का डी०पी०आर० बनाने हेतु स्टेप संस्था HBTI कानपुर को नामित किया गया है। संस्था द्वारा डी०पी०आर० तैयार कर अनुमोदन हेतु W.C.D.C. समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई अनुमोदन पश्चात डी०पी०आर० को लखनऊ स्टेट लेवल नोडल एजेन्सी को भेजा जाना है। क्लस्टर एप्रोच की इस योजना में लोगों को अजीविका संवर्धन (स्वयं सहायता समूह के माध्यम से) के कार्य, खेती एवं पशुपालन का विकास हेतु प्रदर्शन आयोजित करने नवीन तकनीकी का ज्ञान का सजीव प्रदर्शन तथा जल स्तर को ऊपर उठाने तथा हरीतिमा बढ़ाने एंव मृदा अपरदन को रोकने हेतु मृदा संरचनाओं का निर्माण एवं वनीकरण कराये जाने हेतु विभिन्न कार्य डी०पी०आर० में प्रस्तावित किये गये है। भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा संचालित खेत तालाब, एन०एम०एस०ए० (आर०ए०डी० घटक) /पं०दी०द० उपा० योजना के प्रगति समीक्षा की गयी। बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें मुख्य विकास अधिकारी , उप कृषि निदेशक, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार (मनरेगा), जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई,जिला सूचना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी रा०जला०, भूमि संरक्षण अधिकारी ई०ई०सी० खागा इत्यादि अधिकारी उपस्थित रहे।

50 लाख तक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती सी.इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई फतेहपुर विकास कार्यो की रु0 10 लाख से 50 लाख तक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी महोदया श्रीमती सी.इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं, निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग, चरणबद्ध तरीके से ससमय पूरा कराए। उन्होंने कहा कि जिन विभागो की परियोजनाओं में निर्माण कार्य चल रहा है, का विभागीय अधिकारी समय–समय पर निरीक्षण कर भौतिक रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिशाषी अभियंताओं को निर्देशित किया कि अपने साथ अपने अधीनस्थों को क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजे और निर्माणाधीन परियोजना की भौतिक/गुणवत्ता की रिपोर्ट मय फोटो के साथ ही अवगत कराए, जिससे कि परियोजना ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण का कार्य यदि निर्धारित समय से कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है तो संबंधित विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था आपस में समन्वय बनाते हुए अपडेटेड दिनांक सी0एम0आई0एस0 पोर्टल पर फीड कराए जिससे कि जिले की रैंकिंग खराब न हो। उन्होंने कहा कि जिन निर्माणाधीन परियोजनाओं में बजट की मांग के लिए उपभोग प्रमाण पत्र भेज दिया गया है , परंतु बजट अभी तक आवंटित नहीं हुआ है, के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया जाय। सीएम–डैश बोर्ड की जो रिपोर्ट फीड किया जाना है ससमय फीड कराया जाय साथ ही यदि त्रुटि हो गई है तो संबंधित अधिकारी अपने मुख्यालय से समन्वय बनाते हुए सही कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अशोक कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रीमती नीति त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि राममिलन सिंह परिहार,जिला सूचना अधिकारी आर0एस0वर्मा, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, सहायक अभियंता आरईएस सहित कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया फतेहपुर अमर शहीद जोधा सिंह अतिया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने आज जिला अधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सोप है जिसमें छात्र के विषय में पोर्टल अवधि में विस्तार की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यह समस्या समाज कल्याण से है जिसका इंतजार अभी तक किया गया कोर्स का नाम अभी तक नहीं आ रहा है और छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख एवं पाठ्यक्रम को पोर्टल पर उपलब्ध करा के अंतिम तारीख बढ़ाई जाने की मांग की इस अवसर पर समस्त पहला मेडिकल छात्र एवं छात्राएं डीएमएलडी और डी ओ टी टी के छात्र अर्पित अभिषेक प्रजापति नीरज सिंह विजय जयंत देवेंद्र हरिओम बाजपेई हरेंद्र प्रांशु पटेल कोमल पूजा स्वाती स्नेहा अलका सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहे।

कैंप के माध्यम से खाद लाइसेंस उपभोक्ताओं का हुआ पंजीयन फतेहपुर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया फतेहपुर के आदेशानुसार छोटे विर्निमाओं, छोटे फुटकर विक्रेताओं, हॉकर, अस्थाई दुकानदारों, खाद्य एवं रसद विभाग की फुटकर दुकानों तथा आबकारी विभाग की दुकानों को खाद्य पंजीकरण / लाइसेंस से आच्छादित कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, फतेहपुर द्वारा आज दिनांक 10.01.2024 को खाद्य लाइसेंस / पंजीकरण हेतु तहसील परिसर, खागा, जनपद-फतेहपुर में कैम्प लगाया गया। उक्त कैम्प में 07 खाद्य लाइसेंस तथा 26 पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण हेतु अगामी कैम्प आयोजित किये जायेंगे- दिनांक 12.01.2024 को रामगंज पक्का तालाब, फतेहपुर। अतः सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं खाद्य एवं रसद विभाग की फुटकर दुकान एवं आबकारी की दुकान के संचालकों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त दिनांको में आयोजित कैम्प में अपने व्यवसाय हेतु खाद्य पंजीकरण / लाइसेंस को बनवाना सुनिश्चित करें, उक्त कैम्प आयोजन के पश्चात् यदि निरीक्षण के दौरान किसी व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर खाद्य पंजीकरण/लाइसेंस नही पाया गया तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी उक्त कैम्प के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बाबू उपस्थित रहे।

14 नव जात बालिकाओ को बेबी किट वितरित किया गया फतेहपुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत आज जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋपान्त कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार संवेदना अस्पताल नई तहसील के पास 14 नव जात बालिकाओ को बेबी किट वितरित किया गया जिसमें नवजात बालिकाओ के लिये कपड़े, खिलौना, मासकीटो बेड़, बैंग, कम्बल, बेबी किट, माँ के लिये साड़ी इत्यादि सामान दिया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का पम्प्लेट वितरित करते हुये इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम के दौरान संवेदना अस्पताल से डॉ० सुष्मिता श्रीवास्तव, डॉ० अंशिका गुप्ता, स्टॉफ नर्स आशमा एवं अस्पताल का स्टाफ, और जिला प्रोबेशन कार्यालय से महिला कल्याण अधिकारी पूनम तिवारी, जिला समन्वयक सरिता भारती आदि स्टाफ मौजूद रहा।