शासन के निर्देश पर बेलहरकला ब्लॉक के अनेको गांवो में मनरेगा से हुए विकास कार्यो का सत्यापन कार्य सोशल ऑडिट टीम द्वारा किया गया। इसके साथ ही टीम द्वारा गांव में ग्रामीणों संग बैठक कर विकास कार्यो की जमीनी हकीकत को भी परखा गया। इसी कड़ी में रविवार को बेलहरकला ब्लॉक के भेलाखर्ग कला गांव में सोशल आडिट टीम की बैठक आयोजित हुई। जिसमे टीम ने पीएम आवास, मेड़बंधी सहित मनरेगा से हुए विकास कार्यो का इसी क्रम में रविवार को भेलाखर्ग कला गांव में सोशल ऑडिट की बैठक टीम कोऑर्डिनेटर अश्वनी पांडेय की अगुवाई में हुई, जहां पर उपस्थित हीरा, चंद्रप्रकाश, गुलाबचंद, छांगुर, किशोर, रामचन्द्र आदि ग्रामीणों के द्वारा ग्राम प्रधान राजमती देवी के द्वारा ग्राम में करवाये गए विकास कार्यों पर सहमति जताई गयी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता, पंचायत सहायक आदि लोग उपस्थित रहे।

बखिरा थाना क्षेत्र के मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित कानापार गांव के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। इस हादसे में अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। रात के अंधेरे में उसका नंबर भी राहगीर नहीं देख सके। ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पुलिस व एम्बुलेंस। घटना की जानकारी के बाद पहुंची बखिरा पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

सरयां तिवारी गांव में एनएफएसए की डायरेक्टर मोनिका सिंह ने पीडीएस व्यवस्था का हाल जाना। गांव की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था से वे संतुष्ट नजर आईं। खजनी गोरखपुर।। नई दिल्ली से चलकर खजनी क्षेत्र के सरयां तिवारी गांव में पहुंची राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की ज्वांइट डायरेक्टर डॉ.मोनिका सिंह ने गांव में कैंप लगाकर ग्रामवासियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकारी सस्ते गल्ले (कोटे) की दुकान से होने वाली वितरण व्यवस्था की जांच की। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है या नहीं इसका सिलसिले वार जायजा लिया। उन्होंने अपने सामने कोटेदार से मशीन पर अंगूठा लगवा कर वितरण कराते हुए लाभार्थियों से पूछताछ की, गांव के निवासी महिलाओं और पुरुषों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने हर महीने मिलने वाले मुफ्त खाद्यान्न की पूरी जानकारी ली। गांव की बिटिया शिखा ने बताया कि उसके पिता को आंखों से दिखाई नहीं देता, जानकारी मिलते ही डायरेक्टर ने जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह को बिटिया के परिवार का अन्त्योदय कार्ड बनाने का निर्देश दिया। ग्रामवासियों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चावल के साथ मिलने वाले मोटे चावल के दाने विशेष फोर्टिफाइड दाने शरीर की पोषण की जरूरतों को पूरा करने के लिए दवा के रूप में मिलाए गए हैं। इसे खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है,और एनीमिया,दमा,सर्दी, जुखाम जैसी छोटी मोटी बीमारियों से बचाव होता है। उन्होंने देश भर में कहीं भी कोटे की दुकान से राशन लेने और राशन कार्ड में नए नाम शामिल करने के संबंध में भी जानकारी दी। इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर उन्होंने गांव के ऐतिहासिक नीलकंठ महादेव मंदिर और पुण्यहवां पोखरे समेत गांव में मिले पुरातात्विक महत्व के साक्ष्यों की जानकारी ली और प्रभावित हुईं। जन संवाद के दौरान पूर्ति निरीक्षक अरूण सिंह एफसीआई के प्रबंधक मनोज कुमार और डीएसओ ने भी संबोधित किया। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान ग्रामप्रधान पुष्पा देवी, कोटेदार बृजेश राम त्रिपाठी, आंगनवाड़ी नीलम तिवारी,रेनू देवी, पंचायत मित्र, पंचायत सहायक, आशा और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने हर दिन चौपाल लगाने का दिया आदेश

पांच राज्यों के 15 एयरपोर्ट पर होगी वीआईपी गेस्ट के चार्टर प्लेन की पार्किंग

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सेना के हेलीकाप्टर से होगी पुष्प वर्षा, संदिग्धों पर 400 कैमरों की रहेगी निगरानी

पांच फरवरी को आएगा योगी सरकार का बजट

Transcript Unavailable.

मुकदमे का साक्ष्य देने आए BJP नेता की हुई पिटाई

अयोध्या के लिए डायवर्जन लागू, गूगल मैप से जाम का पता लगाएगी यूपी पुलिस