मौसम विभाग द्वारा 19 जनवरी से 24 जनवरी तक घोषित शीत दिवस में एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है।लंबे समय तक ठंड के सम्पर्क से बचें।गर्म पेय पदार्थ लें।गर्म कपड़े पहने।बच्चे तथा बुजुर्गों के लिए यह खास आवश्यक है।गम्भीर शीत दंश के लिए तत्काल चिकित्सा हेतु अस्पताल जाएं।राज्य आपदा प्राधिकरण के सुझावों का पालन करें।
विशिष्ट अतिथियों से रामनगरी गुलजार
रामनगरी में राम प्रसाद का अलग ही स्वाद
झालरों व फूलों से सजे मंदिर चौराहे व मकान
तेंदुए की मौत शरीर पर थे चोट के निशान
डीएम एसपी ने किया नेपाल सीमा का निरीक्षण
पहरा शख्त सभी वाहनों की जांच
न्याय पंचायत स्तर पर होगा समितियां का गठन : राजदत्त पांडे ललितपर। जिला मुख्यालय प्रवास के दौरान सहकार भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारी पैक्स संयोजक का ललितपुर जिला संगठन ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। आने वाली फरवरी माह की नो और दस तारीख को कर्नाटक के हबलू में होने वाले राष्ट्रीय पैक्स अधिवेशन को लेकर संगोष्ठी का सहकार भारती जिला महिला प्रमुख नीलाम सोनी के आवास पर हुआ। होने वाले आयोजन अधिवेशन को लेकर ललितपुर से अधिवेशन में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने हेतु कहा गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राजदत्त पांडे अखिल भारतीय राष्ट्रीय संयोजक पैक्स प्रकोष्ठ सहकार भारती रहे। विशिष्ट अतिथि अंचल अरजरिया विभाग संयोजक सहकार भारती झांसी रहे। मुख्य वक्ता ने बताया की पैक्स को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए सहकार भारती द्वारा हर न्याय पंचायत पर समितियां बनाई जाएगी, जो लोगों को पैक्सों के प्रति जागरूक करेंगी। जिससे लोग अधिक से अधिक जागरूक हो वा सभी व्यक्तियों को मजबूत करने के लिए सरकार भारती अपनी विशेष भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही साथ अगले माह पैक्स प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अधिवेशन 9, 10 फरवरी को हुबली कर्नाटक में होगा जिसकी तैयारी पर भी चर्चा की। विशिष्ट अतिथि ने संगठन को मजबूत करने व सक्रिय सदस्यों की संख्या और अधिक बढऩे पर जोर दिया। वहीं अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष धर्मसिंह कुशवाहा ने संगठन मजबूत करने हेतु सभी ब्लाकों पर जल्द ही ब्लॉक प्रभारी बनाने की बात कही। संचालन जिला संगठन प्रमुख विभूति भूषण चौरसिया ने किया। बैठक में बृजेश गुप्ता, रामेश्वरी सोनी, सुरेंद्र पस्तोर, नीलम सोनी, अविनाश वि_ल देशमुख, संजय जैन, दीप्ति राजा बुंदेला, राजकुमारी बुंदेला, सीमा कुशवाहा, रुचि गुप्ता, कुमकुम यादव, सुनीता, शंकरलाल, राहुल जैन, मथुरा प्रसाद सोनी, सुनील शर्मा, कपिल कुशवाहा, अभिषेक सिंह, आलोक जैन, सुनील परिहार, संतोष रजक आदि उपस्थित रहे।
करीला धाम जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुयी मौत मृतक की मां ने थाने में दर्ज कराया मामला ललितपुर। करीला धाम जाने घर से मोटर साइकिल लेकर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सड़क दुर्घटना में हुयी युवक की मौत के मामले में मृतक की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग उठायी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दरअसल, पन्द्रह जनवरी को शहर के मोहल्ला चौकाबाग रावतयाना निवासी 18 वर्षीय अभिषेक रैकवार पुत्र अमित रैकवार अपने घर से करीला धाम जाने के लिए निकला हुआ था। वह रामसेवक पाल के साथ मोटर साइकिल संख्या यू.पी.94 जेड 1956 से अपराह्न करीब 1-2 बजे के मध्य घर से निकला था। बताया जा रहा है कि वह राजघाट रोड स्थित पुलिस चौकी राजघाट के ग्राम चौंरसिल नहर के पास पहुंचा ही था कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना में अभिषेक को गंभीर चोटें आयीं थी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मोटर साइकिल भी भीषण टक्कर में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना को आसपास के लोगों व राहगीरों ने देखा और परिजनों को सूचना दी। मृतका की मां मीराबाई पत्नी अमित रैकवार ने बताया कि सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंची और वहां आसपास के लोगों व राहगीरों की मदद से उसके पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 338, 304 ए व 427 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
आस्था का पर्व बन चुका है अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा अब लोक आस्था का पर्व बन चुका है। मंदिर हो घर हर जगह ही पूजन अर्चन मंगलगान आदि का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेंहदावल नगर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में भी श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्रीराम चरित मानस की चौपाइयों का पाठ का किया जा रहा है। रविवार को मुहल्ले के निवासियों द्वारा श्रीरामजानकी मंदिर की साफ सफाई व साज सज्जा किया गया। इस बार श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के उल्लास व उमंग का वातावरण आमजन में देखने को मिल रहा है। एक तरह से पुनः दीपावली का पर्व मनाने के लिए आम आदमी उत्साहित है। इस अवसर पर रामबेलास बर्नवाल, दिनेश अग्रहरी, दीनानाथ राय, संतोष बर्नवाल, वीरेंद्र जायसवाल, घनश्याम, रामकुमार प्रजापति, अर्जुन गुप्ता, रामलगन बारी, चंदन बर्नवाल, आशीष चौरसिया, सुनील अग्रहरि, शिवकुमार जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
