सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

पनेरा में पकड़ा गया आरोपी डॉक्टर नर्स भी गिरफ्तार

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम रामनगरी में संस्कृतियों का संगम

22 जनवरी को राम लाल के प्रण प्रतिष्ठा को लेकर केअयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा भारी पुलिस बल के साथ जनपद कुशीनगर के बांसी बिहार बार्डर पर स्थापित रुट डायवर्जन वैरियर व तटीय क्षेत्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण- पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद वासियों से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाने/अभद्र व अनावश्यक कथन/गलत टिप्पणी न करने की अपील की गयी । जनपद में ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी की जा रही है। अयोध्या धाम में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा आज दिनांक 21.01.2024 को भारी पुलिस बल के साथ जनपद कुशीनगर के बांसी बिहार बार्डर पर स्थापित रुट डायवर्जन वैरियर व तटीय क्षेत्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश । जनपद के बार्डर व सीमावर्ती गाँवों में फ्लैग मार्च व ड्रोन कैमरों से लगातार सतत निगरानी / संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है, गाँवों में भ्रमण के दौरान लोगो से वार्ता कर किसी भी नये व्यक्तियों के आने पर इसकी सूचना पुलिस को देने तथा उसका सत्यापन कराने हेतु हिदायत किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के बार्डर सीमा के आस-पास होटलों, ढाबों, दुकानों आदि की सघन चेकिंग व रूट डायवर्जन कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स लगाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु यह अभियान को निरन्तर जारी रहेगा। महोदय द्वारा जनपदवासियों से अपील की गयी कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र व अनावश्यक कथन/गलत टिप्पणी पोस्ट न करनें जिससे माहौल खराब होने की संभावना हो तथा पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। इसके अतिरिक्त जनपद में ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी की जा रही है।

आज पड़रौना नगर के सुभाष चौक पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाश पर्व पर आयोजित "चाय वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसके मुख्य अतिथि रहे सदर विधायक मनीष जायसवाल डाक्टर अरुण गौतम युवा नेता नीरज सिंह भाजपा के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल, गुड्डू वर्मा, नवीन कोहली श्रीराम विष्वकर्मा,सन्तोष चौधरी अमर श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे

अलीगढ़ से 400 किलो का ताला पहुंच रामनगरी

रामलला विराजमान की प्राण प्रतिष्ठा के दिन शान्ति व्यवस्था तथा ला एंड ऑर्डर बनाये रखने हेतु जनपद लखनऊ के माल थाने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।जिसमें व्यापारियों ,मौलवियों,पुजारियों तथा सम्भ्रांत नागरिकों सहित ग्राम प्रधानों ने भाग लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का आश्वासन दिया।

स्कूटी को रामरथ बना केरल से अयोध्या चलें पिता पुत्र

सील हुई रामनगरी बिना पास नहीं मिलेगा प्रवेश

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रधानाचार्य को 3 साल कैद