बखिरा थाना क्षेत्र के मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित कानापार गांव के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। इस हादसे में अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। रात के अंधेरे में उसका नंबर भी राहगीर नहीं देख सके। ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पुलिस व एम्बुलेंस। घटना की जानकारी के बाद पहुंची बखिरा पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
