सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत खरिका बाजार में जननायक कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, राजद विधायक डॉ रामानुज प्रसाद सोनपुर, जद यू जिलाध्यक्ष आफताब आलम, जदयू यु प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती,भाजपा नेता डॉ पंकज कुमार सिंह के सौजन्य से निर्मित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा का अनावरण गुरूवार को किया गया।
सोनपुर अंचल क़े अंतर्गत जेपी सेतु क़े समानतर सड़क निर्माण व सिक्स लेन पुल-सड़क तथा भारतमाला परियोजना मे अधिगृहित भूमि के विस्थापित भूधारियों के साथ सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ जेपी सेतु के उत्तरी छोर, पुलिस चेकपोस्ट के पास गंगाजल, सोनपुर मे गुरूवार को धरना प्रदर्शन किया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे कॉलेज, सोनपुर में तदर्थ समिति को बदलने के मामले पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य उपेंद्र कुमार सिंह ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इस बाबत शिकायत की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि बीते न 31 दिसंबर 2024 से वह इस पद पर कार्यरत हैं।
विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित गजेंद्र मोक्ष देवस्थानम में चल रहे 26वां श्री ब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पांचवें दिन श्री गजेंद्र मोक्ष भगवान, श्री बालाजी वेंकटेश भगवान, श्री श्रीदेवी, श्री भू देवी का तीन क्विंटल गाय के दूध से महा अभिषेक किया गया।
सोनपुर प्रखंड में ग्राम कचहरी सचिव नियोजन प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं गड़बड़ी के विरुद्ध आंदोलन के मूड में सरपंच,उप सरपंच ने आरोप लगाते हुए कहाँ कि सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कचहरी गोपालपुर,गंगाजल,कसमर, दूधैला एवं डुमरी बुजुर्ग में सचिव नियोजन नियमावली के तहत अभ्यर्थियों का चयन होना है. जिस संदर्भ में विगत 8 फरवरी को अध्यक्ष सरपंच, सदस्य उपसरपंच एवं सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त बैठक कर प्राप्त आवेदन का अवलोकन करना विभागीय आदेश के आधार पर आवश्यक था
इंटरमीडिएट परीक्षा क़े चौथे दिन सोनपुर के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की सतर्कता और कड़े प्रबंधन के चलते परीक्षा निष्पक्ष रही और किसी भी तरह की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिले में इन दिनों मौसम काफी ठंडा और कोहरा छाये रहने क़े कारण सड़क पर वाहनो क़े रफ्तार भी कम हो गए और यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति भी कम हो रही थी, क्योंकि बच्चे ठंड और कोहरे के कारण स्कूल आने में कठिनाई का सामना कर रहे थे।
जन कल्याण विकास मंच के बैनर तले कृष्ण प्रसाद चंद्रवंशी कार्यकारिणी अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सैकड़ो महिला पुरुष ने अपने हक और अधिकार के लेकर शन्ति पूर्ण तरिके से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार से 7 सूत्री मांगो को रखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनपुर को माँग पत्र सौपा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
