सोनपुर--विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मेलार्थियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को धर्म के प्रति आस्था बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित महाआरती कार्यक्रम मंगलवार के संध्या काल में सोनपुर के नारायणी नदी के कालीघाट स्थित महा आरती का आयोजन किया गया । यह महा आरती का आयोजन सोनपुर मेले को लेकर प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार की संध्या गंगाआरती का आयोजन किया जाता है । इस गंगा आरती का भगवान राम उर्फ बालक बाबा के नेतृत्व में उनके साथ विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सिवान वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की तिथि जारी कर दी गयी है। परीक्षा 14 फरवरी से शुरू होगी। इसका समापन 22 फरवरी को होगा। परीक्षा दोनों पालियों में होगी। हालांकि प्रथम पाली में जिस विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में भी उसी विषय की परीक्षा होगी। लेकिन दोनों पालियो का प्रश्न पत्र बदल जायेंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 14 फरवरी मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा होगी। 15 फरवरी को विज्ञान, 16 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 17 फरवरी को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 18 व 19 फरवरी को परीक्षा नहीं होगी। जबकि 20 फरवरी को मातृभाषा हिंदी ,बंगला ,उर्दू और मैथली विषय की परीक्षा होगी। 21 फरवरी को द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी। 22 फरवरी को ऐच्छिक विषय यानी उच्च गणित ,वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, अरबी, मैथली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य एवं संगीत विषय की परीक्षा होगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी के कुल 12 पंचायतों में 4 पंचायतों के पैक्स में धान की खरीदारी शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीसीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जतौर समेत चार पैक्सो में धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है वहीं अन्य पंचायत के पैसों में जल्द ही धान की खरीदारी शुरू की जाएगी। इस बीच अभी तक पूरे प्रखंड में मात्र 34 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गई है। धीरे-धीरे खरीदारी की प्रक्रिया बढ़ाई जा रही है।बता दे कि बिहार सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीद करने की घोषणा कर दी है। 1 नवंबर से दरौली विधानसभा समेंत पुरे राज्य में धान की खरीद शुरू कर दी गईं है। इसके लिए किसानों को कृषि या सहकारिता विभाग के वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आंदर थाना क्षेत्र के बंथु श्रीराम गांव में उधारी का पैसा मांगने गए दुकानदार को गांव के ही लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के इस घटना में दुकानदार बुरी तरह घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।घायल दुकानदार की पहचान बंथु श्रीराम गांव निवासी पवन कुमार भगत का पुत्र रितिक कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रितिक अपना दुकान चला रहा था इसी बीच एक व्यक्ति सामान खरीदने आया जिसके पास पूर्व से पैसा बकाया था। वही उधार के पैसे मांगने पर व्यक्ति दुर्व्यवहार करने लगा जिसके बाद उसके घर से कुछ लोग पहुंचे और दुकानदार को पीटकर घायल कर दिए।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सोहागरा धाम पर अगहन मास की शिवरात्रि पर बाबा हंस नाथ को जल चढ़ाने के लिए सुबह से भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। यहां उत्तर प्रदेश और बिहार के सिवान जिले से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया इसके साथ ही अक्षत बेलपत्र पुष्पा नवेद आदि चढ़ाकर भगवान हंसनाथ से अपने और परिवार की सलामती की मन्नत मांगी बताया जाता है कि यह मंदिर द्वापर युग का है और राक्षस राज बाणासुर ने अपनी पुत्री उषा के पूजन को लेकर शिवलिंग की स्थापना की थी तभी से दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु गण सोहागरा धाम में बाबा हंस नाथ को जल चढ़ाने पहुंचते हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर में दो पहलवानों के बीच हुआ कुश्ती प्रतियोगिता, शुभम कुमार बिहार केसरी, नीतीश कुमार बिहार कुमार, सुमन कुमार यादव बिहार किशोर का खिताब जीता सोनपुर---- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में लोगों को मनोरंजन के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इसी क्रम में आउटडोर कार्यक्रम के तहत कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा जिला प्रशासन सारण के सहयोग से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सोनपुर डाक बंगला मैदान में किया गया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने-अपने दाव पेज दिखाते हुए 2 पहलवानों के बीच जमकर कुश्ती हुई । जहां पहलवानों को हौसला बुलंद करने के लिए दर्शक उन्हें हौसला बढ़ाने के लिए तालियां बजाते नजर आए । इस कुश्ती प्रतियोगिता में शुभम कुमार कैमूर को बिहार केसरी का खिताब मिला । उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अमन सिंह भोजपुर को तकनीकी रूप से 16 --6 से पराजित किया । बिहार कुमार का खिताब नवादा के नीतीश कुमार ने जीता उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कैमूर के सचिन कुमार को 6-0 से पराजित किया जबकि बिहार किशोर का मुकाबला पश्चिमी चंपारण के सुमन कुमार यादव ने जीता उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पश्चिमी चंपारण के शैलेश कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव को 8--6 से हराया । विजेता खिलाड़ियों को अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर सुनील कुमार ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया । बिहार केसरी को गधा के साथ ₹14000 का नगद पुरस्कार मिला वहीं उपविजेताओं को ₹1000 की राशि प्रदान किया गया । इसी प्रकार बिहार कुमार को विजेताओं को ट्रॉफी तथा ₹14000 एवं उप विजेताओं को ट्रॉफी एवं ₹9000 प्रदान किया गया । बिहार किशोर के विजेताओं को ट्रॉफी तथा ₹14000 का नगद पुरस्कार दिया गया जबकि उपविजेताओं को ₹9000 की नगद राशि प्रदान किया गया । इस अवसर पर स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर राजेश शुभांगी ,संयोजक विकास कुमार, बिहार केसरी संघ के सचिव विनय सिंह मौजूद थे । निर्णायक भूमिका में विवेक भारद्वाज, विजय कुमार ,भरत यादव, उदय तिवारी ,राम पूजन साहनी ने वेहतरीन कार्य किया । प्रतियोगिता संचालन में गौरीशंकर, नरेंद्र सिंह ,संजीव सिंह ,संजीव कुमार चौबे, रामकृष्ण ,अजीत कुमार, अजय यादव ने सहयोग प्रदान किया ।

बहलोलपुर में चल रहे 24 घंटे के अखंड अष्टयाम भक्तिमय माहौल में हुआ संपन्न।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र मौसम में लगतार बदलाव देखने को मिल रहा है जहां धीरे-धीरे ठंड अपना रूप धारण कर रहा है मौसम में हो रहे बदलाव के बाद प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में गर्म कपड़े की दुकानें भी देखने को मिल रही है प्रखंड क्षेत्र के दलोदा बाजार एवं अन्य बाजारों में गर्म कपड़े की दुकान है जगह-जगह पर सज गई है जहां पर लोग बढ़ रहे ठंड के असर को देखते हुए अपने असकता के अनुसार गर्म कपड़े खरीद रहे हैं

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में गिरावट आने से उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में हरी सब्जियों के दामों में 30 से 40 परसेंट की गिरावट देखने को मिल रहा है जहां हरी सब्जियों के दामों में गिरावट आने से उपभोक्ताओं की राहत मिली है वहीं दुकानदारों की बिक्री बढ़ गई है इस संबंध में दुकानदारों का कहना है कि हरीसब्जियों के दामों में गिरावट आ गई है जिसे उनकी बिक्री बढ़ गई है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीरो वर्ष से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को बीसीजी विटामिन ए खेसरा किटी का दी गई इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से लगभग डेढ़ दर्जन केकड़ी में महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई हुई थी जहां पर बच्चों को बीसीजी समेत और रोग प्रतिरोधक क्षमता की टीका दी गई वहीं स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि बच्चों को समय समय पर टीकाकरण कराते रहना चाहिए जिसे बच्चे स्वस्थ रखते हैं तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है