सोनपुर प्रखंड के नयागांव के एक वर्तमान मुखिया के पति सह पूर्व मुखिया ने जबरन एक महिला के जमीन पर घर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। महिला के शिकायत पर नयागांव पुलिस पहुंचकर तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने की कोशिश किया लेकिन मुखिया ने कानून के अवहेलना करते हुए जोर जबरदस्ती जमीन के दखलंदाजी करते हुए मकान का निर्माण कर रहा है । इसके लेकर उक्त महिला ने नयागांव थाना में पुलिस को एक आवेदन भी दिया है। इतना ही नहीं बल्कि मुखिया ने अपनी सारे मर्यादा को ताक पर रखकर महिला के साथ जोर जबस्ती बल का प्रयोग करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाने से पीछे नहीं हटा और इस को लेकर महिला ने लिखित आवेदन थाने में दी है । पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया की गांव के वर्तमान मुखिया के पति सह पूर्व मुखिया ने नौकरी का झांसा देकर ₹500000 ठगने तथा युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया है। आवेदन में आरोप लगाया कि पूर्व मुखिया उसके पुश्तैनी जमीन पर अनाधिकार जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने वहां जबरदस्ती चहारदीवारी खड़ा करना शुरू कर दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर बाजार मे जीविका कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार की दोपहर लैंगिक समानता जागरूकता अभियान चलाया गया। नई चेतना पहल बदलाव अभियान के तहत इस कार्यक्रम में जीविकाओ द्वारा रैली निकालकर लड़का लड़की एक समान का संदेश दिया गया। रैली चैनपुर बाजार स्थित जीवका कार्यालय से निकलकर अंबेडकर चौक होते हुए सब्जी बाजार के रास्ते पुनःजीविका कार्यालय तक आकर समाप्त हुइ। इससे पूर्व जीवका कार्यालय में जीविका कार्यकर्ताओं की बैठक की गई । बैठक में शामिल बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने कहा कि लड़कियों के साथ किसी तरह का भेदभाव ना किया जाए। लड़का लड़की एक समान है। बेटे की तरह बेटियो को भी सभी अधिकार एक समान है। इस दौरान जीविका समूह के बीपीएल संदीप सिंह, संतोष कुमार, कार्यालय सहायक नीरज कुमार ,सीसी संदीप कुमार ,नूर सभा,रीता कुमारी, संतोष कुमार ,विकास कुमार सहित दर्जनो महीला जीविका कार्यकर्ता मौजूद थी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
