सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के पहलेजा घाट ओपी परिसर में गुरुवार के सरस्वती पूजा को लेकर समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों ,बुद्धिजीवियों सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों के बीच शांति समिति की बैठक हुई । इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजा घाट ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बताया कि आगामी 26 जनवरी को सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में आज से पठन-पाठन का कार्य शुरू हो गया प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए लगभग 20 दिनों तक वर्ग 1 से लेकर 8:00 तक का पठन पाठ का कार्य बाधित था वही विद्यालय में समय के अनुसार शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहते थेलेकिन मौसम में आए बदलाव के बाद अब पठन पाठ का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है ऐसे सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में 1 से लेकर भाग 8 तक का पठन पाठ का कार्य शुरू हो गया है

दारौंदा। प्रखंड के मिल्की माधवापुर में संघर्ष युवा फुटबॉल क्लब मिल्की माधवापुर द्वारा क आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का र शुभारंभ किया गया । यह टूर्नामेंट राज्यस्तरीय है, जहां पहला मुकाबला आजमगढ़ यूपी बनाम अंसार स्पोर्टिंग क्लब सीवान के बीच खेला गया। जहां खेल की शुरुआती दौर में से आखिरी खेल तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। जहां दोनों टीम शून्य शून्य पर रही। मैच रेफरी द्वारा पेनाल्टी शूट आउट का फैसला लिया गया। जहां पेनाल्टी शट आउट में सीवान की टीम ने आजमगढ़ की टीम को 3-2 से हराया। वहीं टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर गया। इसके पहले पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव के द्वारा उद्घाटन किया गया। मैच के कमेंटेटर उपेंद्र कुमार पांडेय, रेफरी नन्द जी यादव,

Transcript Unavailable.

निर्वाचन पदाधिकारी को प्रदन शक्तियों के अनुपालन में निर्वाचन संबंधी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बिहार पुलिस को - ऑपरेटिव सोसाईटी लिo पटना के विरेन्द्र प्र.सिंह को अध्यक्ष ,धनंजय कु सिन्हा को उपाध्यक्ष तथा अरबिन्द कुमार सिंह को सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला 2022 के दौरान अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद उनका मानदेय का भुकतान तो हुआ लेकिन उनको नही देकर किसी अन्य लोगो को विभाग के कर्मियों ने 1 लाख पचास हजार रुपये की राशि दे दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर पंचायत सोनपुर के नवनिर्वाचित् मुख्य पार्षद अजय साह , उप मुख्य पार्षद अंजली कुमारी एवं वार्ड पार्षद ने बुधवार के दिन नगर पंचायत कार्यालय भवन में अपना -अपना पदभार ग्रहण किया। इसके बाद सभी वार्ड पार्षदों से नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने एक दूसरे से परिचय करते हुए नव वर्ष मंगलमय हो की शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्ड के पार्षदों ने अपने -अपने वार्ड के विभिन्न समस्याओं से मुख्य पार्षद को अवगत कराया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर नंदनगर स्थित निजी स्कूल के कैंपस में डॉ अवधेश कुमार यादव के सौजन्य से गायत्री परिवार द्वारा संचालित अखंड ज्योति आँख अस्पताल ,मस्ती चक के सहयोग से निःशुल्क आँख जाँच शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया । जिसमें सोनपुर नगर पंचायत,राहर दियारा, सबलपुर के 302 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया । शिविर में जाँच हेतु आये मरीजो में 27 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे बुधवार को वरिय उपसमाहर्ता वृषभानू चंद्रा व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम के अध्यक्षता मे जातिगत जनगणना कर रहे सभी पर्यवेक्षकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान वरिय उपसमाहर्ता ने सभी पर्यवेक्षकों के द्वारा दैनिक प्रतिवेदन के साथ उपस्थित हुए प्रगणक के द्वारा दी गई अनुसूची की भी जांच की गई।सभी पर्यवेक्षकों के द्वारा नजरी नक्शा एवं अनुसूची फाइनली रूप से जमा करने के लिए निर्देशित किया गया।साथ ही सभी पर्यवेक्षकों द्वारा बताया गया की हमलोग के द्वारा जनगणना का कार्य अंतिम दौर मे है।हमलोग कुछ प्रगणको के अनुसूची प्राप्त कर चुके है,और शेष प्रगणको से प्राप्त कर ससमय कार्यालय को उपलब्ध करा देंगे।जिसका अंतिम तिथि 21 जनवरी तक ही रखा गया है।मौके पर अब्दुररहमान अंसारी,संजय कुमार यादव,सुशील कुमार पंडित,रजनीश बैठा,देवानंद कुमार,मोहम्मद जाकिर अंसारी आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।

हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा कार्यालय के परिसर मे बुधवार को मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार पासवान,एडीसीपी आलोक मिश्रा तथा पीओ अरविन्द दास के संयुक्त नेतृत्व मे जेई व मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान मनरेगा डिपिओ श्री पासवान ने बताया की 2007 से जॉबकार्ड धारी को सत प्रतिशत आधारकार्ड से लिंक कराया जाए।जीवीका समूह के अधिकारियों के लिए वीओ बिल्डिंग के जमीन,भवन निर्माण स्थिति का समीक्षा की गई,मनरेगा मेट मे जीविका दीदी को भी जोड़ा जाए।वही ग्राम पंचायत सहूली,शेखपुरा व रजनपुरा मे चल रहे पटना से आये सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा की जा रही सामाजिक अंकेक्षण के कार्यो को ग्राम पंचायत सहूली मे सभी कर्मियों के साथ समीक्षा की गई।साथ ही पीओ श्री दास ने बताया की सोहैल अहमद के द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतो मे जॉबकार्ड को आधारकार्ड से लिंक कराने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मौके पर जेई रंजीत कुमार पाण्डेय,कार्यपालक नीरज कुमार शर्मा आदि सहित अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।