प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की बनाई गई पुण्यतिथि हो सके उसके भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आज गोपालगंज मोड़ पर भारत देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि शांतिपूर्ण तरीके से प्रचलित कर मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया वहीं मौजूद भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद हमें गर्व है कि हम सिवान के वासी हैं जहां पर राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुष पैदा हुए हैं
दरौली प्रखंड के द्रोणाचार्य की नगरी दोन स्थित द्रोणाचार्य के गढ़ पर चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा के पांचवें दिन पंडित नीलम शास्त्री ने भगवान श्रीराम के चरित्र वर्णन करते हुए भगवान राम जन्म का प्रसंग सुनाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली से मैरवा जाने वाली मुख्य सड़क को चौड़ीकरण कराने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राघवेंद्र खरवार ने कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल सिवान को मांग पत्र सौंपा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी थाना की पुलिस को शराब मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने होली के मौके पर शराब बेचने के लिए ला रहे दो शराब तस्करों को वैगनआर कार मे लदे भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लंबे समय से सोनपुर के सबलपुर कचहरी बाजार स्थित अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र के आसपास सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त सीओ विश्वजीत सिंह के नैतृत्व में किया गया । इसके पहले 4 बार उक्त जमीन को अतिक्रमण किए गए लोगों को नोटिस दिया गया कि आप सरकारी भूमि को खाली कर दे इसके बावजूद कोई भी अपनी जगह से नहीं हिला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान: दरौली प्रखंड क्षेत्र के टडवा परासिया गांव स्थित आरबीएस पब्लिक स्कूल की 12वीं स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजेंद्र सिंह डीटीओ सिवान, दरौली अंचलाधिकारी अरविंद प्रसाद सिंह,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता, बीडीओ अभिषेक कुमार चंदन, थाना अध्यक्ष रितेश कुमार मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।स्थापना दिवस समारोह विद्यालय के निदेशक नित्यानंद शर्मा और प्राचार्य आमोद तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ किया। इसके अलावां बच्चों ने स्वागत गान, योगा के साथ-साथ देशभक्ति, सामाजिक एवं भारतीय संस्कृति की कलाकृति से परिपूर्ण गीत-संगीत नृत्य एवं अपनी सामूहिक कला प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।सभा के संबोधन में स्थानीय मुखिया नन्हे यादव ने बच्चों के कला कौशल की सराहना करते हुए कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के द्वारा इस तरह का कलाकौशल का विकास व प्रदर्शन विद्यालय प्रबंधन के बच्चों के प्रति समर्पण का प्रदर्शन है।वहीं विद्यालय के प्रबंधन द्वारा सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित भी किया गया।
आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में जाति आधारित जनगणना के प्रथम चरण में 10 पंचायत व एक नगर पंचायत से प्राप्त मकान सूचीकरण के डाटा को मंगलवार को पर्यवेक्षको के सहयोग से संबंधित कार्यपालको द्वारा वेब पोर्टल पर अपलोड किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंदर प्रखंड के आंदर बाजार में गाड़ियों के अव्यवस्थित ढंग से खड़े करने के कारण मंगलवार को कई घंटें जाम लगा रहा। जाम के कारण लोगों को बाजार से बाहर निकलना व सिवान मुख्यालय जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वही रघुनाथपुर या असांव जाना हो या जिला मुख्यालय सभी जगह जाने के लिए लोगों को बाजार होकर ही जाना पड़ता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी स्थित किसान भवन के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक की गई। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार में जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। आए दिन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दर्जनों लीटर शराब नष्ट किया जा रहा है। वही शराब तस्करों की गिरफ्तारी भी हो रही है। इसी बीच असांव थाना की पुलिस ने दर्जनों लीटर शराब के साथ दो महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
